फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: smugglers caught, but no one is able to confiscate the property

Dehradun News: पकड़े जाते हैं सबसे अधिक तस्कर, पर संपत्ति जब्त करने लायक कोई नहीं

Tue, 07 Mar 2023 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2023 07:40 PM IST
सार

एक दिसंबर से 28 फरवरी तक इनामी बदमाशों को पकड़ने, गैंगस्टर और नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त करने का अभियान चलाया गया था। लेकिन, इस दरम्यान कोई ऐसा नशा तस्कर नहीं मिला, जिसकी संपत्तियां जब्त की जा सकें।

विज्ञापन
Dehradun News: smugglers caught, but no one is able to confiscate the property
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

तीन महीने के विशेष अभियान में पुलिस ने नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त करने की रिपोर्ट भेजने में खानापूर्ति की है। आलम यह है कि देहरादून समेत 10 जिलों से एक भी नशा तस्कर की रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को नहीं भेजी गई है। केवल तीन जिलों की पुलिस ने ही नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए दो करोड़ छह लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने की रिपोर्ट भेजी है। इनमें चमोली, हरिद्वार और चंपावत शामिल हैं।

विज्ञापन


एक दिसंबर से 28 फरवरी तक इनामी बदमाशों को पकड़ने, गैंगस्टर और नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त करने का अभियान चलाया गया था। लेकिन, एनडीपीएस में सबसे अधिक कार्रवाई करने वाले देहरादून, उधमसिंहनगर, हरिद्वार और नैनीताल को इस दरम्यान कोई ऐसा नशा तस्कर नहीं मिला, जिसकी संपत्तियां जब्त की जा सकें। प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट ही नहीं गैंगस्टर एक्ट में भी संपत्ति जब्त की कार्रवाई भी धीमी गति से हुई।
विज्ञापन


सात जिलों ने गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी। इनमें पौड़ी गढ़वाल की ओर से तीन रिपोर्ट भेजकर एक करोड़ 75 लाख, देहरादून जिले ने 24 रिपोर्ट भेजकर 25.11 करोड़, हरिद्वार ने नौ रिपोर्ट भेजकर 9.60 करोड़, चंपावत जिले ने दो रिपोर्ट भेजकर एक करोड़ 35 लाख, पिथौरागढ़ ने 11 रिपोर्ट भेजकर छह करोड़ 12 लाख, ऊधमसिंह नगर जिले ने 18 रिपोर्ट भेजकर दो करोड़ 65 लाख की संपत्ति जब्त करने की सिफारिश की है। वहीं, एसटीएफ की ओर से भी चार रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


380 इनामी हुए गिरफ्तार
वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान के दौरान प्रदेश में 380 इनामी पकड़े गए। इनमें सबसे अधिक हरिद्वार जिले के 169 इनामी शामिल हैं। इसके बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 63, देहरादून पुलिस ने 51, नैनीताल जिले ने 44 इनामी अपराधी गिरफ्तार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed