फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smuggler arrested with 2.590 kg of ganja

Dehradun News: 2.590 किलोग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 2.590 kg of ganja

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को धूलकोट तिराहे के पास से 2.590 किलोग्राम गांजे के साथ बिहार के दरभंगा जिले के सूरज साहनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूरज हाल में देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में रह रहा था। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान धूलकोट तिराहे पर एक युवक को सिंहनीवाला की ओर से आते देखा गया। पुलिसकर्मियों को सामने खड़ा देख युवक वापस जाने लगा। संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। युवक की तलाशी ली गई तो एक बैग में 2.590 किलोग्राम गाजा मिला। आरोपी ने बताया कि वह देहरादून से पिंकी नाम की महिला से 30 हजार रुपये में गांजा खरीदकर लाया है। वह शिवनगर बस्ती और उसके आसपास लोगों को गांजा बेचता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed