फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smuggler arrested with 11.29 grams of smack

Dehradun News: 11.29 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 11.29 grams of smack
देहरादून। पटेल नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 11.29 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर को पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे शंभू साहनी (28) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, पटेल नगर को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 11.29 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशा तस्करी में शामिल हुआ था। उसका इरादा स्मैक को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने का था। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed