{"_id":"5deb67c38ebc3e1bf7748353","slug":"smart-city-project-dehradun-reached-99-to-26th-place-in-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट: एक साल में 99 से 26वें स्थान पर पहुंचा देहरादून ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट: एक साल में 99 से 26वें स्थान पर पहुंचा देहरादून
Sat, 07 Dec 2019 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:20 PM IST
सार
- 100 स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में लगातार शीर्ष की ओर बढ़ रहा देहरादून
- नवंबर में 29वीं रैंकिंग, अधिकारियों का दावा जल्द टॉप टेन में शामिल होगा दून
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून स्मार्ट सिटी की रैंकिंग एक साल में 99 से 26वें स्थान पर पहुंच गई है। 100 स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में देहरादून लगातार शीर्ष की ओर बढ़ रहा है। पिछले महीने रैंकिंग 29 थी। देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दावा किया जल्द दून टॉप टेन में शामिल होगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से हर महीने 100 स्मार्ट सिटी की रैंकिंग जारी की जाती है। इसी कड़ी में देहरादून स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में पिछले महीने की तुलना में तीन स्थानों की उछाल आई है।
विज्ञापन
नवंबर में 29 स्थान पर रहने वाले देहरादून स्मार्ट सिटी की रैंकिंग इस महीने 26 हो गई है। सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रैंकिंग में दून के पूर्व में किए गए कार्यों और मौजूदा समय में चल रहे प्रोजेक्ट के आधार पर रैंकिंग जारी की गई है। बताया कि जल्द ही दून टॉप-10 में होगा।
विज्ञापन