फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   smallest snake of the world found in dehradun.

देखिए, दून में मिला दुनिया का सबसे छोटा सांप

Thu, 25 Jun 2015 08:23 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव / अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 25 Jun 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
smallest snake of the world found in dehradun.

देहरादून में दुनिया के सबसे छोटे सांप की प्रजातियों में एक रामफोटाइफ्लोप्स ब्रामिनुस (फ्लावर पॉट स्नेक) मिली है। इस सांप की गोलाई नूडल्स जितनी होती है, जो केंचुए जैसा दिखता है।

विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि इस प्रजाति में नर नहीं होते हैं। इसमें फर्टिलाइजेशन की जरूरत नहीं होती है। मादा स्वत: ही अंडे देती है, जिससे सपोले निकलते हैं। इस सांप में जहर भी नहीं होता है। ऐसे में यह खतरनाक नहीं है। इसकी आंख भी बेहद छोटी होती है।
विज्ञापन


वन संरक्षक भूमि सर्वेक्षण और वन्यजीव विशेषज्ञ मनोज चंद्रन बताते हैं कि यह सांप राजपुरा रोड स्थित टिहरी हाउस में कंपोस्ट खाद निकालने के दौरान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व के छोटे सांपों में एक ‌है यह प्रजाति

smallest snake of the world found in dehradun.

बाद में इस सांप के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान के सर्प विशेषज्ञ अभिजीत दास के पास भेजा गया। उन्होंने बताया कि यह विश्व के छोटे सांपों में एक है।

इसकी लंबाई 2.5 इंच से लेकर 6.5 इंच तक होती है। यह पूरे विश्व में पाया जाता है तथा दीमक और चींटी के अंडों को भोजन बनाता है। यह सांप अधिकतर समय भूमिगत रहता है। यही वजह है कि यह बेहद कम दिखाई देता है।

वन विभाग ने अब इस सांप को अपने वर्किंग प्लान में शामिल करने का फैसला किया है। मनोज चंद्रन ने बताया कि यह पूरे विश्व में गमलों के जरिए फैला। इसलिए इसे फ्लावर पॉट स्नैक भी कहा जाता है। यह बहुत चिकनी और तेज भागने की कोशिश करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed