फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   slums public say thanks to mla on slums ordinance approval

देहरादून: मलिन बस्तियों पर अध्यादेश के बाद विधायकों का आभार जताने पहुंची भारी भीड़

Thu, 26 Jul 2018 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Jul 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
slums public say thanks to mla on slums ordinance approval
एमएलए उमेश शर्मा के घर पहुंची भारी भीड़
मलिन बस्तियों को लेकर बीते बुधवार को सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के बाद बृहस्पतिवार को बस्तियों के लोगों ने मसूरी, रायपुर, राजपुर और कैंट विधायक का आभार जताया। उन्होंने विधायकों को फूल-माला पहनाकर मिठाई बांटी। साथ ही ढोल-नगाड़ों पर डांस कर खुशी का इजहार किया। वहीं, विधायकों ने कहा कि वह जनता के साथ हैं, किसी को भी उजड़ने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से तीन के भीतर बस्तियों के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन


जनहित में आगे भी उठाते रहेंगे आवाज : काऊ 
प्रदेश सरकार की ओर से मलिन बस्तियां को लेकर लाए गए अध्यादेश के बाद बृहस्पतिवार को बस्तियों के लोगों ने रायपुर विधायक का आभार जताया। उन्होंने विधायक के घर पर पहुंचकर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। विधायक ने कहा कि वह आगे भी जनहित में आवाज उठाते रहेंगे। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के घर सुबह से ही रिस्पना नगर, चकसाह नगर, शिव नगर, राजीव नगर, शीतला विहार, वाणी विहार आदि मलिन बस्तियों के लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। ढोल-नगाड़ों के धुन पर डांस कर उन्होंने विधायक का आभार जताया। इस दौरान कमली भट्ट, सुशील कुमार, मनमोहन धनाई, सोनू उनियाल, संजीव मल्होत्रा, बीना उनियाल, नीरू भट्ट, वर्षा बडोनी, नीतू वाल्मीकि, राजू रावत, विपिन राणा, प्रदीप शर्मा, विनोद नेगी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


गरीबों की हितैषी है प्रदेश सरकार : कपूर 
कैंट विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की हितैषी है। यही कारण है कि मलिन बस्तियों के पक्ष में प्रदेश सरकार अध्यादेश लेकर आई है। तीन साल बाद उन्हें रहने के लिए आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। कहा कि विपक्षी नेता उन्हें बरगलाने का प्रयास कर रही है। लोगों को गुमराह होने से बचना चाहिए। इस दौरान द्रोणपुरी, न्यू पटेलनगर आदि क्षेत्र के लोगों ने कैंट विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और आभार जताया। इस मौके पर सुबोध पुंडीर, सोनू कुमार, सुमित पांडे, राजेश चौधरी, सूरज बिष्ट, राशिद, सुदर्शन, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को नहीं होने देंगे परेशानी : जोशी 
प्रदेश सरकार की ओर से मलिन बस्तियों के पक्ष में लाए गए अध्यादेश को लेकर विधायकों और बस्तियों के प्रधानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं, इसके बाद बस्तियों के लोगों ने मसूरी विधायक के आवास पर पहुंचकर उनका आभार जताया। मसूरी विधायक ने कहा कि सरकार जनता के साथ है, उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। 
इससे पहले मसूरी विधायक के साथ ही राजपुर विधायक खजानदास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक हरबंस कपूर और बस्तियों के प्रधानों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर उनका आभार जताया। उधर, मोहन बस्ती, बापू नगर, विवेक विहार, राजीव नगर, सुमन नगर आदि बस्तियों के लोग शाम को मसूरी विधायक के आवास पहुंचे और उनका धन्यवाद किया। इस दौरान पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, सुरेंद्र राणा, सुरेंद्र सिंह नेगी, सिकंदर सिंह, आशीष थापा, अरविंद डोभाल, अजय राणा, कांता प्रसाद, विजेंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे। 


अध्यादेश से मलिन बस्ती के लोगों में रोष : राजकुमार 
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मलिन बस्तियों पर लाए गए अध्यादेश से गरीबों में रोष है। सरकार को मलिन बस्तियों को लेकर पूर्व में बनाए गए कानून को लागू करना चाहिए। अध्यादेश में तीन साल का समय दिया गया है, जिसके बाद मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों में शिफ्ट करने की बात कही गई है। ऐसे में तीन साल बाद आवास नहीं मिलने पर वह कहां जाएंगे? उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी 28 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। जहां अध्यादेश का विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed