फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Slowness in transfers in departments under the Transfer Act Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में स्थानांतरण अधिनियम के तहत तबादलों में केवल पांच दिन बाकी, पर विभागों में सुस्ती

Sat, 06 Jun 2026 07:34 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 06 Jun 2026 07:34 AM IST
सार

प्रदेश में अभी तक केवल आईएएस, पीसीएस अफसरों के ही तबादले हुए हैं। स्थानांतरण अधिनियम के तहत 10 जून तक तबादले होने हैं, लेकिन विभाग सुस्त नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Slowness in transfers in departments under the Transfer Act Uttarakhand news in hindi
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

प्रदेश में स्थानांतरण अधिनियम के तहत तबादलों में अब केवल पांच दिन बाकी हैं। आईएएस, पीसीएस अफसरों के अलावा कुछेक विभाग ही तबादले कर पाए हैं। कर्मचारी संगठनों ने समय से पदोन्नति और तबादले न होने पर रोष जताया है। प्रदेश में उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 लागू है। इसके तहत सभी विभागों में हर साल तबादलों की समयसीमा 10 जून तय की गई है।

विज्ञापन


तबादलों की तैयारी पहले से ही की जाती है। इस साल तबादलों को लेकर विभागों का रवैया काफी सुस्त नजर आ रहा है। हालात ये हैं कि एक-दो विभागों को छोड़ दें तो अब तक तबादला सूची तक तैयार नहीं कर पाए हैं। अगर समय से तबादले नहीं होंगे तो हालात तबादला सत्र शून्य होने जैसे हो जाएंगे जबकि अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


इसकी गाइडलाइंस के तहत जो अधिकारी एक विभाग में एक जगह पर तीन साल या अधिक समय से कार्यरत हैं, उन्हें हटाना होगा। माना जा रहा था कि इस बार सरकार बड़े स्तर पर तबादले करेगी ताकि चुनाव आयोग के नियम का भी अनुपालन हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदोन्नति में भी सुस्ती

न केवल तबादले बल्कि पदोन्नति करने के मामले में भी विभागों का रवैया काफी ढीला नजर आ रहा है। नियमानुसार विभागों को वरिष्ठता सूची जारी करते हुए उस पर आपत्ति लेकर पदोन्नति सूची जारी करनी चाहिए। बावजूद इसके कई विभागों में अब तक वरिष्ठता सूची का ही अता-पता नहीं है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: डेटा में सेंध मारकर लोगों के खाते खंगाल रहे साइबर अपराधी, ये हैं नए-नए तरीके, कॉल आए तो रहे अर्लट

मुख्य सचिव के समक्ष रखेंगे मामला

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने कहा कि पूर्व में मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन के समक्ष जो बैठक हुई थी, उसमें प्रमुखता से समय से पदोन्नति और तबादलों का मामला उठाया गया था। इसके बावजूद विभागों का रवैया ठीक नहीं है। 10 जून के बाद इस संबंध में दोबारा मुख्य सचिव से वार्ता की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed