फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cybercriminals are hacking into people accounts and exploiting data New methods of fraud are emerging

Uttarakhand: डेटा में सेंध मारकर लोगों के खाते खंगाल रहे साइबर अपराधी, ये हैं नए-नए तरीके, कॉल आए तो रहे अलर्ट

Sat, 06 Jun 2026 07:10 AM IST
Renu Saklani राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर Published by: Renu Saklani Updated Sat, 06 Jun 2026 07:10 AM IST
सार

डेटा में सेंध मारकर साइबर अपराधी लोगों के खाते खंगाल रहे हैं। डेटा में सेंधमारी के लिए अपराधी हैकिंग, साफ्टवेयर विशेषज्ञों के साथ संस्थान के पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Cybercriminals are hacking into people accounts and exploiting data New methods of fraud are emerging
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे साइबर अपराधी सरकारी विभाग, बैंक और बीमा संस्थानों से लेकर ऑनलाइन सामान बेचने वाली कपंनियों के डेटा में सेंधमारी कर रहे हैं। सरकारी योजना के आवेदकों, बीमा और फाइनेंस कंपनी के ग्राहकों की जानकारी हासिल कर साइबर अपराधी उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं।

विज्ञापन

क्षेत्र में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें साइबर अपराधियों ने सरकारी व निजी संस्थानों को ही उपलब्ध हो सकने वाली निजी जानकारी और सूचनाओं का इस्तेमाल लोगों के साथ ठगी की वारदातों में किया है। योजनाओं के लिए आवेदन करने और बैंक व बीमा उत्पाद खरीद चुके लोग ठगों के पास उनकी व्यक्तिगत सूचनाएं दिए जाने पर ठगों को संबंधित संस्थान का कर्मचारी मानकर बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड आदि साझा कर लेते हैं। डेटा में सेंधमारी के लिए अपराधी हैकिंग, साफ्टवेयर विशेषज्ञों के साथ संस्थान के पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

मामला 1: बाल विकास विभाग में अनुदान के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की जानकारी प्राप्त कर साइबर अपराधियों ने मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में 15 से अधिक लोगों को झांसा देकर उनके खाते से डेढ़ लाख से अधिक की रकम निकाल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला 2: नगर निवासी व्यापारी की बीमा पाॅलिसी की जानकारी हासिल कर साइबर अपराधियों ने बीमा किस्त जमा कराने के नाम पर व्यापारी से 25 हजार से अधिक की रकम ठग ली।

मामला 3: ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी के ग्राहक और उसके ऑर्डर की जानकारी हासिल कर ठगों ने ऑर्डर कैंसिल कराने की प्रक्रिया में उलझाकर व्यक्ति के क्रेडि कार्ड से 1.13 लाख की रकम निकाल ली।

मामला 4: स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर साइबर ठग ने खेड़ी गांव निवासी ग्रामीण के खाते से 1.72 लाख की रकम निकाल ली।

विशेषज्ञों ने दिए ये टिप्स

बीमा व बैंकिंग कार्य के लिए यथासंभव कार्यालय या अधिकृत कर्मचारी से संपर्क करें।

लुभावनी योजनाओं के लालच से बचें।

अनजान व्यक्ति से ओटीपी, पासवर्ड आदि साझा न करें।

ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी बरतें।

अधिकृत और सुरक्षित वेबसाइट इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें...हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड: रामपुर रोड पर अमेजन स्टोर में लगी आग, अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर मौत

ऑनलाइन बैंकिंग में यूआरएल सावधानी से मैनुअली टाइप करें।

अनजान ईमेल और लिंक पर क्लिक न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed