{"_id":"67d5d9b039197dd3e2099bb5","slug":"ski-and-snow-board-championship-postponed-due-to-lack-of-snow-in-auli-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Joshimath: औली में बर्फ न होने से स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप स्थगित, अब स्की माउंटेनियरिंग कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: औली में बर्फ न होने से स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप स्थगित, अब स्की माउंटेनियरिंग कराने की तैयारी
Sun, 16 Mar 2025 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जोशीमठ
अमर उजाला नेटवर्क, जोशीमठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:23 AM IST
सार
औली में 16 से 19 मार्च तक प्रस्तावित स्की एंड स्नो बोर्ड की राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता बर्फ कम होने के चलते स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
औली में 16 से 19 मार्च तक प्रस्तावित स्की एंड स्नो बोर्ड की राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता बर्फ कम होने के चलते स्थगित कर दी गई है। औली में बर्फ पूरी तरह से पिघल गई है।
विज्ञापन
गोरसों क्षेत्र में भी करीब पांच इंच तक बर्फ जमी है, जिससे यहां स्कीइंग गेम्स स्थगित कर दिए गए हैं। औली में स्की माउंटेनियरिंग की प्रतियोगिताओं के आयोजन की योजना है। इसके लिए स्नो बोर्ड एसोसिएशन पर्यटन विभाग को प्रस्ताव सौंपेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें :Uttarakhand Weather: औली-बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी, मार्च माह में मौसम का रहेगा ऐसा मिजाज
विज्ञापन
स्की माउंटेनियरिंग के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि औली में 16 से 19 मार्च तक स्की एंड स्नो बोर्ड की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होना प्रस्तावित था। लेकिन औली में पर्याप्त बर्फ न होने के कारण प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। अब औली और गोरसों में स्की माउंटेनियरिंग का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :Budget Travel Destination: मात्र 5000 रुपये में घूम सकते हैं ये जगहें, जीवनसंगिनी को सफर पर ले जाकर करें खुश
इसमें स्की के साथ दौड़ना और चलना होता है। यह कम बर्फ में भी किया जा सकता है। स्की माउंटेनियरिंग प्रतियोगिता कराने के लिए जल्द ही पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।