फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six trees of Khair, a protected species, were sawed in

Dehradun News: चकराता वन प्रभाग मुख्यालय के पास खैर के छह पेड़ों पर चली आरी

Thu, 26 Sep 2024 05:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Six trees of Khair, a protected species, were sawed in
चकराता वन प्रभाग में संरक्षित प्रजाति खैर के छह पेड़ों पर आरी चल गई। वन विभाग को घटनास्थल से छह पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। काटे गए पेड़ों की संख्या बढ़ भी सकती है। वनकर्मी क्षेत्र में काॅम्बिंग शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग को चकराता वन प्रभाग के मुख्यालय के पास रिवर रेंज की कालसी बीट में खैर के पेड़ों के अवैध कटान की सूचना मिली। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को घटनास्थल पर खैर के पेड़ों के अवैध पातन के साक्ष्य मिले। माफिया काटे गए पेड़ों के कुछ प्रकाष्ठ वहां से हटा दिए थे। टीम ने छह पेडों के अवैध कटान की पुष्टि की है। कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर ध्वैरा के पास पेड़ों के अवैध पातन से वन प्रभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासी राय सिंह, बबलू दास आदि ने बताया कि यह वन विभाग की निगरानी में चूक का नतीजा है। बताया कि वन प्रभाग में लगातार संरक्षित प्रजाति के पेड़ों की कटने के मामले सामने आ रहे हैं। डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि उन्हें पेड़ों के अवैध कटान की जानकारी नहीं है। बताया कि मौके पर टीम को भेजा जा रहा है। मामले की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed