{"_id":"6751f1a84306ba79db090c92","slug":"six-storey-building-to-be-built-for-competitive-examinations-in-rishikesh-dehradun-news-c-5-1-drn1030-563689-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ऋषिकेश में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनेगा छह मंजिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ऋषिकेश में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनेगा छह मंजिला भवन
विज्ञापन
Iप्रत्येक मंजिल में होगी 500 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था
I
Iप्रथम चरण में किया जाएगा चार मंजिलों का निर्माणI
Iप्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अब प्रशासन को मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। अब शहर के एक भवन में करीब दो हजार छात्र एक साथ प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए श्रीदेव सुमन विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में प्रथम चरण में चार मंजिला परीक्षा भवन बनने जा रहा है। भवन निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।I
Iकिसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए शहर में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करना प्रशासन के समक्ष एक चुनौती रहती है। मानकों के अनुसार परीक्षा केंद्र के लिए चयनित भवन में कक्षों की पर्याप्त संख्या के साथ ही पेयजल व शौचालय व्यवस्थाएं भी समुचित होनी चाहिए।
I
Iसाथ ही परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रशासन सामान्यत: शहर के बड़े विद्यालय भवनों को ही चयनित करता है। प्रतियोगी परीक्षा के चलते विद्यालयों की पठन-पाठन प्रकिया प्रभावित न हो, इसलिए अवकाश वाले दिनों में ही प्रतियोगी परीक्षाएं संपन्न की जाती हैं।I
विज्ञापन
Iअब सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन को सुगम बनाने के लिए राज्य के तीन विश्वविद्यालयों (श्रीदेव सुमन विवि, दून विवि व उत्तराखंड मुक्त विवि) में एक-एक परीक्षा भवन बनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत श्रीदेव सुमन विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भी 22 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला परीक्षा भवन बनना है।
I
I
I
Iप्रथम चरण के तहत केवल चार मंजिलों का ही निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक मंजिल में 500 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। परिसर में परीक्षा भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। जल्द परीक्षा भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
I
I
I
I
I
I परीक्षा भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रथम चरण में चार मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। - प्रो. एमएस रावत, निदेशक, पीएलएमएस परिसर ऋषिकेशI