{"_id":"5cf2a445bdec22070e2bd762","slug":"six-robber-arrested-with-minor-at-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग समेत डकैती गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार, नकदी और दो लूटी गईं बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग समेत डकैती गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार, नकदी और दो लूटी गईं बाइकें बरामद
Sat, 01 Jun 2019 09:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रुड़की और सहारनपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले डकैैती गिरोह के एक नाबालिग समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई हजारों की नकदी और दो बाइकें बरामद हुईं हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने सिविल लाइंस कोतवाली में पत्रकारों के सामने डकैती गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थाना कलियर के गांव सोहलपुर निवासी मैनपाल गांव के ही सचिन के साथ बृहस्पतिवार की रात ऋषिकेश से सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहा था। इस बीच दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने धनौरी पुल के पास उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दोनों से 3500 रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की रात चेकिंग अभियान के दौरान योगग्राम तिराहा औरंगाबाद रोड पर पुलिस को तेलीवाला की एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की थी। इस बीच उन्होंने बताया कि उनके तीनों साथी भी बाइक से उनके पीछे आ रहे हैं। पुलिस ने करीब 15 मिनट बाद उनके तीनों साथियों को भी धर दबोचा। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम व पता मनीष पुत्र शुक्ला सिंह, रजनीकांत पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम दुगचाडी, थाना देवबंद सहारनपुर, नितिन पुत्र बालिस्तर, रोहित पुत्र रघुराज और अशोक पुत्र जयकृष्ण निवासी ग्राम चोंदाहेड़ी, थाना देवबंद जिला सहारनपुर बताया। इनके साथ चोंदाहेड़ी गांव का एक नाबालिग भी शामिल था।
विज्ञापन
बदमाशों ने करीब 15 दिन पहले चोंदाहेड़ी गांव के पास एक बाइक सवार से बाइक और पांच सौ रुपये लूटे जाने की भी जानकारी दी। बताया कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले ग्राम दिवालहेड़ी (सहारनपुर) के जंगल से एक और बाइक सवार से बाइक लूटी थी। 28 मई को ग्राम डेलना से भी एक बाइक लूटी थी और 29 मई को झबरेड़ा के मानकपुर रोड पर भी एक बाइक और सात सौ रुपये लूटे थे। सीओ बिष्ट ने बताया कि बदमाशों से दो लूटी गई बाइकें व 3500 रुपये की नकदी बरामद की गई है। सीओ ने बताया कि देवबंद पुलिस से बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।
सिडकुल की कंपनी में कर रहे थे काम
सीओ ने बताया कि मनीष व नितिन सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। दोनों ने रोहित, रजनीकांत आकाश और नाबालिग को नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। साथ ही दोनों ने बताया था कि उन्हें पांच हजार की सख्त जरूरत है। दोनों के झांसे में आकर वह भी वारदात में साथ हो लिए।
लूटी गई बाइकों से देते थे वारदात को अंजाम
सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि बदमाशों ने पहले बाइकें लूटीं और इन्हीं से राहगीरों से लूटपाट करने लगे। बदमाश रात के समय ही लूट की वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने देवबंद में भी कई लोगों को लूटा था। इसके बाद वह सिडकुल किराए के कमरे पर आकर ठहरते थे।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
थानाध्यक्ष अजय सिंह, एसआई नीरज मेहरा समेत कुशल, बिपेंद्र रावत, अरुण गैरोला, गजेंद्र, पप्पू कश्यप, संजय राम, अरविंद, संजीव कुमार व सोफिया अंसारी।