फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six more routes were opened, eight closed remained

Dehradun News: खोले गए छह और मार्ग, आठ पर शुरू नहीं हो पाया यातायात

Sun, 01 Sep 2024 05:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Six more routes were opened, eight closed remained
बरसात के कारण विभिन्न मार्गों पर आ रहे मलबे को हटाने का काम जारी है। इसी क्रम में पहले के बंद छह मार्गों पर शनिवार को लोक निर्माण विभाग की टीमों ने यातायात सुचारु करा दिया। अब मात्र आठ मार्गों पर यातायात बंद है। अधिकारियों का दावा है कि बंद मार्गों को अतिशीघ्र यातायात के लिए खोल लिया जाएगा।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के क्रम में लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया का डियूडिलानी से ढलीन-सकरौल मोटर मार्ग दो स्थान पर, बिजऊ-कोफ्टी-जोशी ग्राम-बडनू-दातनू मोटर मार्ग तीन स्थान पर, ठलीन-बडैथ-पिनगिरी मोटर मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है। लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड चकराता का टुंगरा मोटर मार्ग एक स्थान पर, सूनई से पनुवा मोटर मार्ग दो स्थान पर, त्यूणी-कथियान से फनार लिंक मार्ग एक स्थान पर, क्यारापुल कोटा-म्यूड़ा मोटर मार्ग दो सथान पर और जाड़ी-सिजला मोटर मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है।
विज्ञापन

अस्थायी खंड साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल और कराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि मलबा आने के कारण बंद हुए सभी मार्ग को खोलने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। एक-दिन के भीतर सभी मार्गों पर आए मलबे को साफ करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----



चेतावनी स्तर से 1.07 मीटर नीचे बह रही यमुना



पछवादून में बहने वाली टोंस नदी तीन से चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। शुक्रवार को भी चेतावनी स्तर 643.6 मीटर से 85 सेमी ऊपर यानी 644.45 मीटर पर नदी का जलस्तर रहा। वहीं, यमुना चेतावनी स्तर से 1.07 मीटर नीचे यानी 454.30 मीटर पर बही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed