फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six more beds approved for SNCU in district hospital

Dehradun News: जिला चिकित्सालय में एसएनसीयू के लिए छह बेड और स्वीकृत

Mon, 18 Aug 2025 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Six more beds approved for SNCU in district hospital
Iएक्स-रे मशीन एवं फोटो थेरेपी उपकरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश
विज्ञापन

I

Iजिलाधिकारी सविन बसंल की ओर से जिला चिकित्सालय के लिए एसएनसीयू में छह बेड और स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही अस्पताल में एक्स-रे मशीन और फोटोथेरेपी उपकरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

I
Iरविवार को चिकित्सा प्रबन्धन समिति राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) संचालन मण्डल की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम सविन बंसल ने कई नए संसाधनों को स्वीकृत किया। इसमें एसएनसीयू में बेड बढ़ाने और एक्स-रे मशीन लगाने के अलावा अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग, महिला हिलांस कैंटीन बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। डीएम की ओर से ब्लड बैंक कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य के पहले दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के लिए व्यवस्थाएं, बजट, मैनपॉवर रेखांकित किया गया। डीएम ने कहा कि पूर्व में एसएनसीयू से कई बच्चों को रेफर किया गया है। यह सब सुविधाओं के अभाव में किया गया है। अस्पताल प्रबंधन को इसे जल्द से जल्द दुरूस्त करना होगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, सीएमएस डॉ. मन्नु जैन, डॉ. जेपी नौटियाल, नीतू भंडारी, डॉ. शालिनी डिमरी, डॉ. नीतू तोमर, प्रमोद कुमार, राजीव सब्बरवाल, इन्दू शर्मा, सुशीला पंवार एवं राजेश आरती आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed