फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six meritorious girl students were honoured.

Dehradun News: मेधावी छह छात्राओं को किया सम्मानित

Wed, 17 Dec 2025 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Six meritorious girl students were honoured.
हो​शियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कॉलेज की सम्मानित की गई छात्राएं। स्रोत विद्यालय
विकासनगर। साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी व समाजसेवी विजय जायसवाल ने होशियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कॉलेज की छह छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। हेमचंद्र सकलानी ने कहा कि छात्र जीवन में समय का बहुत महत्व होता है। जो समय व्यर्थ जाता है वह दोबारा नहीं मिल पाता है इसलिए सभी को इसका सदुपयोग करते हुए अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाग्य भी उसी का साथ देता है जो मेहनत करता है। कार्यक्रम में कक्षा छह की छात्रा महिमा, सात की तन्वी परवीन, आठवीं की अंशिका, कक्षा नौ की रिया मल्याल, 10वीं की आरुषि शर्मा व कक्षा 11 की शीतल को स्मृति चिह्न व उपहार स्वरूप दीवार घड़ी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed