{"_id":"5d7fed518ebc3e93dc47ef82","slug":"six-including-wife-sued-in-tourist-s-death-case-mussoorie-news-drn3198751132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक की मौत के मामले में पत्नी समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक की मौत के मामले में पत्नी समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी। आंबेडकर चौक कैमल बैक रोड स्थित कमल रतन गेस्टहाउस में हुई पर्यटक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मसूरी पुलिस ने पर्यटक की मां की तहरीर पर उनकी पत्नी समेत छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
21 अगस्त को दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी श्याम कुमार (33 वर्ष) की मसूरी में मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे पंखे से लटककर आत्महत्या माना था। लेकिन, श्याम के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए हंगामा कर दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को श्याम की मां उर्मिला देवी की तहरीर पर श्याम की पत्नी ज्योति, दीपक पुत्र बिजेंद्र, शिवा, कृष्णा, मीनू पत्नी शिवा और संगम पत्नी दीपक के खिलाफ आईपीसी की धारा-302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मसूरी कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि श्याम कुमार अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ 19 अगस्त को मसूरी घूमने आए थे। 21 अगस्त को पुलिस को श्याम का शव गेस्टहाउस में पंखे से लटका मिला था। उन्होंने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।