फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six including four women arrested in prostitution, one absconding

देह व्यापार में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 05 Dec 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Six including four women arrested in prostitution, one absconding
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पुल नंबर-1 स्थित एक होटल में छापा मार कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर समेत दो लोगों को पकड़ा गया जबकि एक शख्स भाग निकला। इसके अलावा चार संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया है। चारों महिलाएं मूलरूप से उत्तरकाशी, सीमापुरी दिल्ली, दार्जिलिंग और बोइला कोलकाता की रहने वाली हैं। पूछताछ के बाद महिलाओं को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुल नंबर-1 स्थित होटल में देह व्यापार का धंधा चलने की शिकायत पर बुधवार सुबह एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की स्थानीय यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापा मारा। होटल के कमरों की तलाशी के दौरान दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। दो महिलाएं काउंटर के पास बैठी मिलीं। पूछताछ में दोनों महिलाएं कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। इस पर होटल मैनेजर और एक कस्टमर समेत चारों महिलाओं को कस्टडी में लेकर कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन

एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान होटल मैनेजर विजय कुमार पुत्र कांता वल्लभ वार्ड-4 मंडी चौक और अब्बास पुत्र मीटू निवासी जंगलात चौक के पास सहसपुर के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान आलिम निवासी नवाबगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में प्रकाश में आया कि होटल मैनेजर गरीब महिलाओं का फायदा उठाकर उनसे अनैतिक कार्य करवाता था। इसके पहले भी होटल में अनैतिक गतिविधियों के चलते कार्रवाई हो चुकी है। होटल सील करने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है। होटल में रखे गए रजिस्ट्रर में भी कोई एंट्री नहीं मिली है। पुलिस टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के यूनिट प्रभारी एश्वर्य पाल, एसएसआई गिरीश नेगी, बाजार चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी, महिला उपनिरीक्षक हिमानी चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed