फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six friends spread panic by firing from air gun in Roorkee Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: छह दोस्तों ने एयरगन से फायरिंग कर मचाई दहशत, फिर हवालात में गुजारनी पड़ी रात

Thu, 08 Jun 2023 12:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Jun 2023 12:49 PM IST
सार

एक के बाद एक फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर युवकों को फायरिंग करता देख शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Six friends spread panic by firing from air gun in Roorkee Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एयरगन से फायरिंग कर दहशत फैलाना छह दोस्तों को भारी पड़ गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और एयरगन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। साथ ही सभी युवकों का चालान कर दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मकतूलपुरी में मंगलवार की रात छह युवक खाली प्लॉट में एयरगन लेकर खड़े थे। बताया जा रहा है कि इस बीच युवकों ने एक के बाद एक कई राउंड हवाई फायरिंग की।

विज्ञापन


फायरिंग से आसपास के लोग दहशत मेें आ गए। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर युवकों को फायरिंग करता देख शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लिया। साथ ही गन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, धारदार हथियार लगने से एक छात्र गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


हवालात में जाते ही युवक माफी मांगने लगे और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कही। पुलिस ने सभी के परिजनों को रात में बुलाकर मामले की जानकारी दी। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि विशाल, लक्ष्य निवासी कृष्णानगर, कुलदीप निवासी ढंडेरा, माधव निवासी रामनगर, विजय पश्चिमी अंबर तालाब और लक्ष्य निवासी निकट आर्य कन्या पाठ, रुड़की का चालान कर दिया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed