फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy over putting hijab status on phone two groups of students clashed Roorkee Uttarakhand news

Roorkee: हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, धारदार हथियार लगने से एक छात्र गंभीर घायल

Thu, 08 Jun 2023 12:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Jun 2023 12:36 PM IST
सार

पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज के छात्र गेट पर खड़े थे। इस दौरान अलग-अलग समुदाय के छात्रों में मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची। इसी बीच छात्रों के दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Controversy over putting hijab status on phone two groups of students clashed Roorkee Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

क्षेत्र के ग्राम किशनपुर जमालपुर के निकट एक अस्पताल के प्रांगण में चल रहे पैरामेडिकल नर्सिंग काॅलेज के बाहर मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक छात्र गंभीर घायल हो गया। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।

विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक अस्पताल के प्रांगण में चल रहे पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज के छात्र गेट पर खड़े थे। इस दौरान अलग-अलग समुदाय के छात्रों में मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची। इसी बीच छात्रों के दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई।

विज्ञापन


धारदार हथियार लगने से एक छात्र घायल
मारपीट होने से एक छात्र रजत राणा के सिर में धारदार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रों के बीच मारपीट होते हुए देखकर गेट पर लगी सिक्योरिटी गार्ड ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से छात्रों में बीच-बचाव कराया। वहीं घटना की सूचना पुलिस मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand: उत्तर भारत के लोगों में बिना संक्रमण बढ़ रही सूजन की समस्या, इस शोध में हुए कई खुलासे

बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने घायल छात्र को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कुछ छात्र रुड़की क्षेत्र के ग्राम टोडा कल्याणपुर के व कुछ छात्र हरिद्बार के आसपास के गांव निवासी है। क्षेत्र में अलग-अलग समुदाय के छात्रों के बीच मारपीट होने को लेकर काॅलेज में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं भगवानपुर प्रभारी कार्यवाहक सतेन्द्र सिंह बटोला का कहना है की मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed