{"_id":"6499ec4fe5d0f90607066dd8","slug":"six-dumper-seas-bringing-banned-mining-material-from-himachal-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1001-1852-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हिमाचल से प्रतिबंधित खनन सामग्री ला रहे छह डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हिमाचल से प्रतिबंधित खनन सामग्री ला रहे छह डंपर सीज
विज्ञापन
कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत वन सुरक्षा दल ने प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। प्रतिबंधित खनन सामग्री से लदे छह डंपरों को सीज कर दिया।
प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर देहरादून-पांवटा मार्ग पर शाहपुर-कल्याणपुर गांव के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुल्हाल बाॅर्डर से निकल कर आए छह संदिग्ध खनन सामग्री से लदे डंपर देहरादून की ओर जा रहे हैं। उन्होंने हिमाचल की ओर से आने वाले खनन से भरे वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने छह संदिग्ध डंपरों को रोका। तलाशी लेने पर सभी में प्रतिबंधित उपखनिज सामग्री धुली बजरी लदी हुई मिली। सभी डंपरों को भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001 ) की धारा 41, 42 और 52 के अंतर्गत कब्जे में लेकर तिपरपुर चेक पोस्ट पर खड़ा कर सीज कर दिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रभागीय वनाधिकारी को भेजी जा रही है। बतादें कि उत्तराखंड सरकार ने दूसरे राज्यों की धुली बजरी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, बावजूद हिमाचल से बाॅर्डर पार कर धुली बजरी से लदे वाहन पहुंच रहे हैं। डीएफओ कालसी अमरेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन को लेकर सभी रेंज अधिकारियों को भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।