{"_id":"621527645cb2e90162535baa","slug":"six-arrested-for-murder-of-youth-in-drug-de-addiction-center-city-news-drn4047457168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इन्होंने युवक को पीट-पीटकर मार डाला था। मृतक की बहन का यह भी आरोप है कि आरोपी उसे परेशान कर रहे थे। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
24 अक्तूबर को नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित लाइफ केयर फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की तबीयत खराब हुई थी। ईशान शर्मा (निवासी गुजराड़ा मानसिंह) नाम के इस युवक के परिजन जब नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे तो देखा कि केंद्र वालों ने उसे मृत अवस्था में ही एंबुलेंस में लेटाया है। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ वहां पर प्रदर्शन भी किया। ईशान शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अगले दिन जब पोस्टमार्टम हुआ तो उसके शरीर पर चोट के निशान और बुरी तरह से पीटने से मौत की पुष्टि हुई। डॉक्टरों की सलाह पर शव का विसरा संरक्षित कर लिया गया था। इसके बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। मृतक की बहन का आरोप है कि इस बीच आरोपियों ने उसे परेशान किया। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों को शिकायत की तो पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये हुए गिरफ्तार
-निखिल चमोली निवासी डिफेंस कॉलोनी (केंद्र का संचालक)
- सचिन प्रताप निवासी बद्रीपुर
- सौरभ प्रताप निवासी बद्रीपुर
- फैजल मोहम्मद निवासी आराघर
- शाहिद मेहताब अंसारी निवासी नेहरू कॉलोनी
-अमन पुत्र सुपेंद्र सिंह निवासी अंबेडकरनगर डीएल रोड
दो बार कार लेकर गए डराने
मृतक की बहन का आरोप है कि आरोपी उसका लगातार पीछा कर रहे थे। एक बार एक आरोपी उनके ऑफिस के बाहर कार लेकर गए। इस पर पुलिस को शिकायत की लेकिन आरोप है कि पुलिस ने भी इस मामले में कुछ नहीं किया। इसके बाद निखिल शर्मा भी नेहरू कॉलोनी स्थित उनके ऑफिस के बाहर गया। जब उन्होंने तत्कालीन इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी को फोन किया तो जवाब आया कि वह रेस्टोरेंट पर खाना लेने गए हैं। इस तरह के व्यवहार से आहत युवती ने आला अधिकारियों से शिकायत की थी।