फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Situation of tension created due to information of BJP people encircling Congress headquarters

Dehradun News: भाजपाइयों के कांग्रेस मुख्यालय घेरने की सूचना पर बनी तनाव की स्थिति

Thu, 19 Dec 2024 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Situation of tension created due to information of BJP people encircling Congress headquarters
Iविरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों को मिली थी सूचना, बाद में अफवाह साबित हुई
विज्ञापन

I

Iभाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस मुख्यालय घेरे जाने की सूचना पर कांग्रेस भवन के बाहर तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में कांग्रेसी सड़क पर आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, बाद में ये सूचना अफवाह साबित हुई। इसके बाद कांग्रेसी चले गए। मामला शांत हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांगेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।I
Iदरअसल, बाबा साहब को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद सूचना मिली कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता विरोध में कांग्रेस मुख्यालय घेरने मुख्यालय पर आ रहे हैं। सूचना आग की तरह फैल गई। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर एकत्र होने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस भवन के सामने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। नवीन जोशी ने कहा कि यह भाजपा की गुंडागर्दी है, जो हमारे कांग्रेस मुख्यालय को घेरने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार के अलोकतांत्रिक कृत्यों का कड़ा विरोध करती है। इस दौरान महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, राजकुमार जायसवाल, ललित बद्री, मोहन कल, उर्मिला थापा, अमर उज्जैनवाल, लड्डू आदर्श, उच्च निहाल सिंह, निधि नेगी, नजमा खान, उपेंद्र सिंह थापली आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

I
I
Iभाजपाइयों ने राहुल गांधी का जलाया पुतला
I
Iभाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांगेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संसद की गरिमा को भंग करने का काम किया है। इसके लिए विपक्ष के सांसदों को देश से माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, कुलदीप बटोला, सौरभ थपलियाल, राजेंद्र ढिल्लो आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed