फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   sit start inquiry against harak singh rawat.

हरक की मुश्किलें बढ़ीं, एसआईटी ने शुरू की जांच

Thu, 26 May 2016 03:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 May 2016 03:40 AM IST
सार

  • शंकरपुर भूमि प्रकरण में एसआईटी ने शुरू किया था परीक्षण  
  • राष्ट्रपति शासन में पूर्व मंत्री हरक सिंह के खिलाफ आई थी शिकायत  
  • एसआई ने विकासनगर में पत्रावलियां जांचने एक अधिकारी को भी भेजा 

विज्ञापन
sit start inquiry against harak singh rawat.
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल पूर्व मंत्री हरक सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। हरक ‌के खिलाफ भूमि संबंधित आई एक शिकायत की प्रारंभिक जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। राष्ट्रपति शासन में शंकरपुर जमीन में फर्जीवाड़े को लेकर हरक सिंह के खिलाफ आई शिकायत को जांचने का जिम्मा सरकार ने एसआईटी (भूमि) को दिया है।

विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी संजय गुंज्याल के अनुसार अभी शिकायत का परीक्षण हो रहा है। बुधवार को एसआईटी का एक अधिकारी विकासनगर भी भूमि से संबंधित पत्रावलियां जांचने के लिए गया था।
विज्ञापन


सीएम हरीश रावत पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि बेनामी संपत्तियों की जांच कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। हरक की घेराबंदी के लिए एसआईटी तानाबाना बुन रही है। मामला सहसपुर के शंकरपुर की एक जमीन का है। रावत सरकार को हटाकर लगे राष्ट्रपति शासन के बीच 18 अप्रैल को जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रघुनाथ सिंह नेगी ने शंकरपुर जमीन फर्जीवाड़े में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरक पर है महिला की जमीन कब्जाने का आरोप

sit start inquiry against harak singh rawat.
हरक सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

बताया गया था कि वर्ष 2002 में तत्कालीन राजस्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पद का दुरुपयोग कर शंकरपुर (सहसपुर) में सुशीला रानी नाम की महिला की लगभग 107 बीघा भूमि फर्जी पावर आफ अटार्नी के जरिए अपने नाम करवा ली थी।

शिकायत में आरोप है कि हरक ने फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर अपने रिश्तेदारों के नाम करा दी। एसआईटी भूमि ने शिकायत को लेकर अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि निशाना हरक सिंह ही है, लेकिन सीधे तौर के बजाए रणनीति के तहत उन्हें घेरने की है। 

आईजी का है कहना
शंकरपुर जमीन फर्जीवाड़े को लेकर आई शिकायत की अभी जांच नहीं चल रही। फिलहाल शिकायत का परीक्षण कराया जा रहा है, उसमें कितनी सच्चाई है। यदि इस तरह के साक्ष्य मिलते है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
-संजय गुंज्याल, आईजी और प्रभारी एसआईटी (भूमि)

सहसपुर भूमि मामले की एसआईटी जांच पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। एसआईटी प्रभारी का इस संबंध में फोन मुझे आया था। इसकी जांच पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के समय भी हो चुकी है।  भूमि से संबंधित तमाम दस्तावेज हमारे पक्ष में हैं। पुलिस अपनी फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। हाईकोर्ट तक से वाद हमारे पक्ष में रहा। यह बदले की भावना से सीएम हरीश रावत कार्रवाई कर रहे हैं।
-हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed