{"_id":"6a7452ae936fb31cc60d3305","slug":"sir-voter-verification-83-of-24-30-lakh-notices-delivered-over-57-000-apply-for-new-voter-registration-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेसकांफ्रेंस, नए नाम जोड़ने सहित ये अहम जानकारियां भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेसकांफ्रेंस, नए नाम जोड़ने सहित ये अहम जानकारियां भी दी
Thu, 06 Aug 2026 02:57 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:57 PM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेसकांफ्रेंस में अहम जानकाररियां दी।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मतदाता सत्यापन अभियान के तहत अब तक 24,30,157 नोटिस जनरेट किए गए हैं। इनमें से करीब 20 लाख यानी 83 प्रतिशत नोटिस संबंधित लोगों तक पहुंच चुके हैं, जबकि 16.56 प्रतिशत नोटिस का वितरण अभी बाकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वितरित नोटिसों में करीब 90 प्रतिशत विसंगतियों से जुड़े हैं। अब तक 57,493 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और करीब 22 हजार लोगों ने नाम हटाने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि नाम हटाने के आवेदनों की जांच की जाएगी और इसकी समीक्षा के लिए हर सप्ताह बैठक होगी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand SIR: पांच से अधिक वोटों पर आपत्ति जताई तो होगी जांच, प्रदेशभर में 19 लाख मतदाताओं को मिले नोटिस
विज्ञापन
डॉ. पुरुषोत्तम ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में ईआरओ की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण होगी। यदि किसी व्यक्ति का घर आपदा में बह गया है और बीएलओ व ईआरओ संतुष्ट हैं, तो नोटिस का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।