{"_id":"6a2d3be2a2fb9ca73b0fc7a7","slug":"sir-uttarakhand-enumeration-form-fill-process-election-commission-provided-two-options-on-website-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: एसआईआर, बीएलओ न भी आएं तो आप घर बैठे भर सकते हैं गणना प्रपत्र, आयोग ने दिए हैं ये दो विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: एसआईआर, बीएलओ न भी आएं तो आप घर बैठे भर सकते हैं गणना प्रपत्र, आयोग ने दिए हैं ये दो विकल्प
Sat, 13 Jun 2026 04:52 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:52 PM IST
सार
उत्तराखंड में इन एसआईआर का काम जारी है। बीएलओ अगर आप तक नहीं पहुंचते हैं तो आप घर बैठे गणना पत्र भर सकते हैं। अपने मोबाइल से एसआईआर का गणना प्रपत्र आसानी से भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए आप घर बैठे भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर दो विकल्प दे दिए हैं। आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर दोनों विकल्प मौजूद हैं। पहला विकल्प ईसीआई नेट मोबाइल एप का है, जिसके क्यूआर कोड वेबसाइट के होमपेज पर सबसे ऊपर दिए गए हैं।
विज्ञापन
आप इन्हें डाउनलोड करके अपने मोबाइल से एसआईआर का गणना प्रपत्र आसानी से भर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर दूसरा विकल्प एसआईआर के लिंक का है। इस लिंक में दो लिंक दिए गए हैं। पहला गणना प्रपत्र भरने के लिए Fill Enumeration Form का है। दूसरा विकल्प 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम तलाशने का है।
विज्ञापन
फॉर्म वाले लिंक पर क्लिक कर पंजीकृत मोबाइल नंबर या वोटर आईडी कार्ड नंबर से एंटर करेंगे। आपकी डिटेल्स सामने आ जाएगी। इसमें नीचे फॉर्म भरने के लिंक पर क्लिक करें। जानकारी भरने के बाद एक फोटो अपलोड करेंगे। सबमिट कर देंगे। खास बात यह है कि आप अपना फॉर्म ट्रैक भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
देख सकते हैं कि आपका गणना प्रपत्र प्रक्रिया के कौन से चरण में पहुंच चुका है। प्रदेश में अब तक 50 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। इनमें देहरादून जिले का प्रदर्शन सबसे कमतर है।
ये भी पढे़ं...Dehradun IMA POP: तिरंगे की शपथ के साथ फर्ज का सफर हुआ शुरू, तस्वीरों में देखें देश के नए रणबांकुरों का जुनून
देहरादून का प्रदर्शन सबसे कम
हरिद्वार में 51.97%, नैनीताल में 49.85%, अल्मोड़ा में 59.81%, यूएस नगर में 44.69%, पिथौरागढ़ में 81.52%, बागेश्वर में 50.95%, चंपावत में 72.75%, चमोली में 43.97%, उत्तरकाशी में 58.49%, रुद्रप्रयाग में 47.07%, टिहरी में 67.65%, पौड़ी में 56.57%, दून में 39.18% फार्म बांटे गए।