फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   singer sukhwinder singh loves uttarakhand

एक करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स के सामने गाना चाहता हूं गढ़वाल की गाथा: सुखविंदर

Thu, 30 Mar 2017 11:27 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाजाल, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाजाल, देहरादून Updated Thu, 30 Mar 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
singer sukhwinder singh loves uttarakhand
sukhwinder - फोटो : amarujala

बॉलीवुड के मशहूर प्ले बैक सिंगर सुखविंदर सिंह गढ़वाल की सुंदरता पर पूरी तरह से फिदा हैं। सोहनी-महिवाल का जिक्र करते हुए सुखविंदर कहते हैं कि यहां की सुंदरता का जिक्र तो सोहनी भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन


अपनी कुछ पंक्तियों में ‘न मैं सोहनी, न गढ़वाली’ कहकर वह पहले ही यहां का मान बढ़ा चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने भी यह लाइन अपने एक गाने में इस्तेमाल की। अब वह अपने एक करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स के सामने गढ़वाल की गाथा गाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


एक कार्यक्रम के लिए दून पहुंचे सुखविंदर सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि उत्तराखंड बेहद खूबसूरत है। यहां के लोग भी बहुत सीधे होते हैं। यहां की सुंदरता का जिक्र तो सोहनी भी कर चुकी हैं। खुद को नजर से बचाने के लिए वह कहती हैं कि न मैं सोहनी, न गढ़वाली यानी न वो सुंदर हैं और न गढ़वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गढ़वाली से मतलब ही खूबसूरती से है। उन्होंने बताया कि वे सोहनी की इन पंक्तियों को ब्लू अंबरेला फिल्म के गाने में इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के खूबसूरत होने के पीछे वजह है कि वे ग्रीनरी के बीच हैं। यहां प्रदूषण नहीं है।

दून के लोगों के लिए एक गाना डेडिकेट करेंगे

singer sukhwinder singh loves uttarakhand
sukhwinder - फोटो : amarujala

सुक्खी ने कहा कि वह दून आकर ऐसे ही नहीं लौट जाएंगे, बल्कि अपने एक करोड़ 28 लाख फॉलोवर्स को ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से खास संदेश देंगे।

चार बड़े सेलेब्रिटी को इसे टैग करेंगे। हालांकि उन्होंने उनके नाम का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि फेसबुक में लाइव परफॉर्मेंस दिखेगी। दून के लोगों के लिए एक गाना भी डेडिकेट करेंगे। उत्तराखंड के लिए खास संदेश देंगे और उसे पूरी दुनिया के सामने रखेंगे, ताकि लोगों का ध्यान इस खूबसूरत जगह की ओर आकर्षित हो। 

नहीं पसंद है रिमिक्स सांग 
सुक्खी ने कहा कि पुराने गानों का रिमिक्स करना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। पुराने कंपोजर का गाना कंपोज कर सिंगर उसमें अपना नाम लगा देते हैं आखिर क्यों? पहले तो यह होना ही नहीं चाहिए यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसमें पुराने सिंगर का नाम भी हो।

उन्होंने कहा कि आज के लोग सफलता के लिए तेजी से भागते हैं, जबकि बदलाव धीरे-धीरे हो तो ही सफलता मिलती है। सुक्खी ने कहा कि टैलेंट स्टाइल को जन्म देता है, न कि स्टाइल टैलेंट को। उन्होंने कहा कि उन्हें सादा जीवन बेहद पसंद है। पहाड़ के लोग सादे होते हैं, इसलिए उन्हें वे बहुत अच्छे लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed