फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Singer Kavi Singh begins her pilgrimage with prayers at Har Ki Pauri, demanding that India be declared a Hindu

Haridwar: मां गंगा की पूजा के साथ गायिका कवि सिंह की पदयात्रा शुरू, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

Tue, 16 Dec 2025 07:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Dec 2025 07:05 PM IST
सार

अभियान के दूसरे चरण में कवि सिंह हरिद्वार से पदयात्रा करते हुए मथुरा श्रीकृष्ण जन्म भूमि तक जाएंगी और भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल अर्पित कर यात्रा का समापन करेंगी।

विज्ञापन
Singer Kavi Singh begins her pilgrimage with prayers at Har Ki Pauri, demanding that India be declared a Hindu
कवि सिंह की पदयात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर गायिका कवि सिंह ने मंगलवार को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान और दुग्धाभिषेक एवं मायादेवी मंदिर मे पूजा अर्चना कर अपनी पदयात्रा का दूसरा चरण शुरू किया। इस दौरान उनके साथ श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक सहित कई लोग मौजूद रहे। संत समाज ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

विज्ञापन


गायिका कवि सिंह ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए हिंदुओं को आगे आना होगा। इस मुद्दे पर जनजागरण के लिए वे निरंतर अभियान चला रही हैं। अभियान के दूसरे चरण में वे हरिद्वार से पदयात्रा करते हुए मथुरा श्रीकृष्ण जन्म भूमि तक जाएंगी और भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल अर्पित कर यात्रा का समापन करेंगी। 25 दिन तक चलने वाली पदयात्रा के दौरान हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर युवाओ को प्रेरित करेंगी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हिंदू युवाओं को कवि सिंह से प्रेरणा लेकर हिंदू संस्कृति और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


Uttarakhand: युवाओं के स्वरोजगार के सपनों को साकार करने में पौड़ी प्रदेश में टॉप, दूसरे-तीसरे स्थान पर ये जिले
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कवि सिंह की पदयात्रा समाज में व्यापक स्तर पर जनजागरण लाने का काम करेगी। हरिद्वार से मथुरा तक श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ता कवि सिंह का पूरा सहयोग करेंगे। जगह-जगह उनका स्वागत करने के साथ सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed