{"_id":"15f6a741e454e087b7cf92d832f55cbc","slug":"singer-arijit-singh-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में चला अरिजीत की आवाज का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में चला अरिजीत की आवाज का जादू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Nov 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्कुराने की वजह तुम हो... जैसे नगमों से युवा दिलों की धड़कन बन चुके अरिजीत आवाज का दून में चला।
विज्ञापन
यूथ फेस्ट में झूमे छात्र
मौका था दून स्थित उत्तरांचल विवि के प्रथम यूथ फेस्ट के समापन का। अरिजीत के गानों पर छात्र रविवार देर रात तक झूमते रहे। यूथ फेस्ट की आखिरी शाम अरिजीत सिंह के नाम रही।
हालांकि, उन्हें स्टेज पर देखने के लिए दर्शकों को कुछ इंतजार करना पड़ा। लेकिन माइक संभालते ही अरिजीत ने मखमली आवाज से छात्रों की नाराजगी दूर कर दी। उन्होंने आशिकी 2 में गाए अपने गाने पेश किए तो छात्र झूम उठे। सूफियाना कलामों को भी अरिजीत ने अपने सुरों में पिरोया।
विज्ञापन
छात्रों के अलावा शहर से भी बड़ी संख्या में लोग अरिजीत की सुनने पहुंचे थे। शाम चार बजे से ही विवि के दोनों गेटों पर लंबी कतारें लग गई थीं। इससे पूर्व उत्तरांचल विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने अरिजीत को बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं के शिक्षण संस्थान में अगर युवाओं के आदर्श गायक का आना बेहतरीन मौका है। रविवार दोपहर कई खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया।
समारोह में लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा, अभिषेक जोशी, अनुराधा जोशी, डॉ. कृष्ण कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।