फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sikh protest for gurdwara gyan godri during going to hari pauri

फिर उठी ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे की मांग, हरकी पैड़ी कूच को जा रहे 100 से अधिक सिखों के जत्थे को रोका

Mon, 11 Nov 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/नारसन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/नारसन Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Nov 2019 09:58 AM IST
सार

  • 100 से अधिक सिखों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे थे ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष 
  • कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से वार्ता कराने का आश्वासन देकर अधिकांश को वापस लौटाया 
  • रविवार को हुई वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने दिया जल्द ही सर्वमान्य हल निकालने का आश्वासन 
     

विज्ञापन
sikh protest for gurdwara gyan godri during going to hari pauri
सिक्खों के जत्थे को रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी कूच कर रहे 100 से अधिक सिखों के जत्थे को पुलिस ने शनिवार देर रात नारसन बॉर्डर पर रोक लिया। इस  दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जत्थे में 30 से अधिक वाहन थे।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से वार्ता कराने का आश्वासन देकर अधिकांश वाहनों को लौटा दिया। रविवार सुबह करीब आठ दस लोगों की मंत्री से वार्ता कराई गई। जल्द कोई रास्ता निकालने का आश्वासन मिलने पर ये लोग भी लौट गए।
विज्ञापन


सिखों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर का कहना है कि हरिद्वार में जिस स्थान पर भारत स्काउट एंड गाइड भवन है, वहां पहले ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा था। इसे बाद में हटा दिया गया। सिख समुदाय को यह स्थान वापस लौटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल थे

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे की मांग को लेकर सिख समाज की ओर से शनिवार को एक कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की गई थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से सिखों का जत्था हरिद्वार जा रहा था। उधर, सिखों के जत्थे के हरकी पैड़ी कूच की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला तत्काल प्रशासन सक्रिय हो गया।

नारसन चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। रात करीब 10 बजे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुचरण सिंह बब्बर के काफिले को रोक लिया। जत्थे में सतवेंद्र सिंह, सुबेर सिंह ढिल्लो, बलबीर सिंह समेत बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल थे। सभी लोग हरिद्वार जाने की जिद पर अड़े थे।

मसले का सर्वमान्य हल निकालने को समिति का गठन

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ लोगों की वार्ता कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से कराने को कहा। इस पर जत्थे में शामिल अधिकतर लोग लौट गए। रविवार सुबह रुड़की पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के साथ हरिद्वार रोड स्थित एटूजेड वर्कशॉप पर सिखों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराई गई।

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मसले का सर्वमान्य हल निकालने को समिति का गठन किया गया है। दो से तीन महीने में समाधान निकाला जाएगा। इस आश्वासन पर जत्था वापस लौट गया। इस दौरान रुड़की एसडीएम रविंद्र बिष्ट, एसपी देहात नवनीत सिंह, सीओ मंगलौर डीएस रावत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed