फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sikh devotee group come from pakistan stuck in rishikesh

ऋषिकेश में फंसे पाकिस्तान के 39 सिख श्रद्धालु, पीछे है ये वजह

Wed, 08 Aug 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 08 Aug 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
sikh devotee group come from pakistan stuck in rishikesh
hemkund sahib - फोटो : डेमो फोटो

पाकिस्तान से श्रीहेमकुंड साहिब के दर्शन को तीर्थनगरी पहुंचे 39 श्रद्धालुओं के जत्थे को चमोली जिले में जाने की अनुमति नहीं मिल सकी है। लिहाजा सभी श्रद्धालु ऋषिकेश में फंस गए हैं। यदि बृहस्पतिवार तक विदेश मंत्रालय और पाकिस्तानी दूतावास से अनुमति नहीं मिलती है, तो जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालुओं को बैरंग लौटना पड़ेगा। 

विज्ञापन


पाकिस्तान से जत्थेदार हिम्मत सिंह की अगुवाई में 39 पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं का दल बीते मंगलवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित श्रीहेमकुंड गुरुद्वारे पहुंचा था।
विज्ञापन


ट्रस्ट प्रबंधन के अनुसार इस पाकिस्तानी सिख जत्थे को चमोली जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके अलावा सिर्फ ऋषिकेश तक की अनुमति होने के वजह से टिहरी और पौड़ी जिले में स्थित मुनिकीरेती व स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में श्रीहेमकुंड गुरुद्वारा साहिब जाने की हसरत में पहुंचे सिख श्रद्धालु ऋषिकेश में ही ठहरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमति के लिए पाकिस्तानी दूतावास को पत्र भेजा

sikh devotee group come from pakistan stuck in rishikesh
hemkund sahib

यदि बृहस्पतिवार तक विदेश मंत्रालय और पाकिस्तानी दूतावास से अनुमति नहीं मिलती है, तो सभी को बैरंग लौटना पड़ेगा। हालांकि ट्रस्ट ने श्री हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति के लिए पाकिस्तानी दूतावास को पत्र भेजा है। इसके जवाब में पाकिस्तानी दूतावास ने श्रद्धालुओं की सूची मांगी है। इसके अलावा श्रद्धालु भी अपने स्तर से भारतीय दूतावास से भी अनुमति के लिए संपर्क कर रहे हैं। 

जत्थे में शामिल श्रद्धालु
पाकिस्तान से हिम्मत सिंह की अगुवाई में श्रीहेमकुंड साहिब के दर्शन को पहुंचे जत्थे में किशन चंद, ओमप्रकाश, दिलीप कुमार, लालचंद समेत कुल 39 श्रद्धालु शामिल हैं। जत्थे में 12 पुरुष, आठ महिलाएं और 19 बच्चे भी शामिल हैं।

ट्रस्ट के माध्यम से जत्थे की जितनी सहायता हो सकती है, वह की जा रही है। पाकिस्तानी दूतावास को अनुमति के लिए एक पत्र भी भेजा गया था, लेकिन इस पर अभी कोई तक जवाब नहीं मिल पाया है। जत्थे को ऋषिकेश में सिर्फ बृहस्पतिवार तक रहने की ही अनुमति है।   
-सरदार दर्शन सिंह, प्रबंधक, हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed