फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sikh community protest on Manmarziyaan in dehradun

‘मनमर्जियां’ फिल्म का पुरजोर विरोध, आक्रोशित लोगों ने की आपत्तिजनक सीन हटाने की मांग

Fri, 21 Sep 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Sep 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
sikh community protest on Manmarziyaan in dehradun
Manmarziyaan

मनमर्जियां फिल्म में आपत्तिजनक सीन को लेकर उत्तराखंड सिख फेडरेशन ने आक्रोश जताया है। इस संबंध में फेडरेशन ने बृहस्पतिवार को डीएम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन के अनुसार फिल्म में सिख समाज की भावनाएं आहत करने वाले कई सीन हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड सिख फेडरेशन के उपाध्यक्ष मनजीत सिंह के अनुसार फिल्म सेंसर बोर्ड को निर्देशित किया जाए कि फिल्म रिलीज करने से पहले ये सुनिश्चित कर लिया जाए कि किसी भी समाज की भावनाएं आहत न हों। इस दौरान उन्होंने दून शहर के एक स्कूल में हुए तथाकथित दुष्कर्म और धमकी का मामला भी उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि जहां पर बच्चों को संस्कार और शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है वहां से शोषण की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में शोषण की शिकायत पाए जाने पर स्कूलों का लाइसेंस निरस्त किया जाना चाहिए। इसके बाद ही जांच की प्रक्रिया अपनानी चाहिए। इस मौके पर सन्नी बिंद्रा, ईश्वर सिंह, रशपाल सिंह, गुरबख्श सिंह, मनोहर सिंह, नवजोत सिंह, गगनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल में नहीं चलने दिया ‘मनमर्जियां’ का शो 
पेंटागन मॉल में फिल्म ‘मनमर्जियां’ का शो शुरू होने की सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंचे सिख समाज ने मॉल में लगे फिल्म के पोस्टर और बैनर हटवा दिए। समाज के लोगों का विरोध देखते हुए मॉल में फिल्म का शो बंद करना पड़ा। माहौल को देखते हुए पेंटागन माल के आसपास भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।  

पेंटागन माल में पहुंचे अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी फिल्म का प्रसारण किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। फिल्म में सिख धर्म के अनुरूप कई सीन दिखाए गए हैं। जिसका सिख समाज विरोध कर रहा है। उन्होंने मांग को दोहराते हुए कहा कि जिलाधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें। जिससे किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। वेब सिनेमा के मैनेजर ने सिख समाज के लोगों को पूर्ण आश्वासन देते हुए मामले की गंभीरता को समझा। बाबा पंडित ने कहा कि फिल्म में सिख समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।


इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेंसर बोर्ड तत्काल फिल्म में फिल्माए गलत सीनों को संज्ञान लेकर हटाए, वरना विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हरभजन सिंह बाजवा ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे भारत में फिल्म पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। विरोध करने वालों में हरभजन सिंह, सोनू सिंह, सत्यपाल सिंह, सुखदेव सिंह विरदी, रणजीत सिंह, टेक सिंह, सत्यपाल सिंह, मनमोहन सिंह, संत जगजीत सिंह शास्त्री, जसबीर सिंह, अरविन्दर सिंह, जुझार सिंह, साहब सिंह, जसमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, बलदेव सिंह, उज्जवल सिंह, अमरीक सिंह भट्टी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed