{"_id":"638a41c9e1d61101a35ba51d","slug":"sidhu-moose-wala-shooter-priyavrat-lived-in-dehradun-for-months-before-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala: हत्या से पहले महीनों तक देहरादून में रहा था शूटर प्रियव्रत, सामने आई नई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala: हत्या से पहले महीनों तक देहरादून में रहा था शूटर प्रियव्रत, सामने आई नई जानकारी
Fri, 02 Dec 2022 11:52 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:52 PM IST
सार
पंजाब पुलिस शूटर की तलाश के सिलसिले में देहरादून पहुंची थी। पता चला था कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गुजरात से गिरफ्तार शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी ने कई महीनों तक देहरादून में शरण ली थी। सोनीपत (हरियाणा) में एक हत्या के बाद उसने छिपने के लिए दून को ठिकाना बनाया था। अप्रैल में वह यहां से चला गया और 29 मई को उसने पंजाब के मनसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस शूटर की तलाश के सिलसिले में देहरादून पहुंची थी। पता चला था कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था। दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Haldwani: दोस्तों ने सुलह के लिए बुलाया...बात बिगड़ी तो हो गया खून खराबा...वारदात देख दहशत में आए लोग
विज्ञापन
इनमें हरियाणा निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी मुख्य शूटर था। प्रियव्रत अपने साथियों के साथ दून में कमरा किराए पर लेकर कई महीनों तक रहा। उसके साथ चार युवक और भी थे। मकान मालिक से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह अप्रैल में यहां से चला गया था। इससे पहले हेमकुंठ साहिब से लौटते हुए कुछ युवकों में से एक को पंजाब पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया था। इस युवक ने हत्यारों की मदद की थी।