फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haldwani: दोस्तों ने सुलह के लिए बुलाया...बात बिगड़ी तो हो गया खून खराबा...वारदात देख दहशत में आए लोग

Fri, 02 Dec 2022 10:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Haldwani Crime News: Minor Boys Attacked on two teenage with knife brutaly Photos
हल्द्वानी में किशोरों पर हमला - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी में कक्षा 12 के छात्र समेत दो किशोरों पर बाइक से आए किशोरों ने चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान छात्र जान बचाने के लिए नैनीताल रोड की ओर दौड़ा लेकिन बेहोश होकर गिर गया। पुलिस के अनुसार एक महीने पहले किशोरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।



Haldwani: युवकों ने दिनदहाड़े दो किशोरों पर चाकू से किया हमला, जान बचाने को दौड़ता रहा लहूलुहान छात्र

उसके बाद एक दिन पहले ही एक विवाह समारोह में कहासुनी हुई थी। इस मामले में किशोरों के अन्य दोस्तों ने सुलह के लिए आरोपी किशोरों को बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ से हल्द्वानी बुलाया था। यहां पहुंचते ही अज्ञात लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने भी चाकू निकालकर वहां मौजूद दूसरी टोली के किशोरों पर हमला कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद छात्र को भी उन्होंने चाकू मार दिया ।

Uttarakhand Haldwani Crime News: Minor Boys Attacked on two teenage with knife brutaly Photos
हल्द्वानी में किशोरों पर हमला - फोटो : अमर उजाला

वहीं, घटनास्थल पर कॉलेज गेट से लेकर नैनीताल रोड तक सड़क पर खून ही खून फैला था। रास्ते से आनेजाने वाले रुकने पर मजबूर थे। वहीं स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। दिनदहाड़े एक छात्र के साथ हुई इस तरह की घटना से शहर में सनसनी फैल गई। 

Uttarakhand Haldwani Crime News: Minor Boys Attacked on two teenage with knife brutaly Photos
हल्द्वानी में किशोरों पर हमला - फोटो : अमर उजाला

छात्र को लहूलुहान करने के बाद हमलावर फरार तो हो गए लेकिन उसके बाद भी दबंगई से बाज नहीं आए। न घटना के समय पुलिस का डर और न उसके बाद था। अस्पताल में मौजूद लहूलुहान छात्र के घायल साथी के पास हमलावर का फोन पहुंचा, उसने जान से मारने की धमकी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नंबर ट्रेस कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Haldwani Crime News: Minor Boys Attacked on two teenage with knife brutaly Photos
अस्पताल में घायल किशोर की मां - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि भोटिया पड़ाव चौकी से तकरीबन दो सौ मीटर की दूरी पर ही लड़कों ने छात्र पर जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम दिया। इससे पुलिस की सक्रियता और गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दिनदहाड़े इस तरह के विवाद करने वाले लोग पुलिस से बेखौफ होते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Haldwani Crime News: Minor Boys Attacked on two teenage with knife brutaly Photos
हमले के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बाइक से पहुंचे दोनों किशोरों ने जब बाइक घटनास्थल पर रोकी तो लड़कों से मारपीट के दौरान उनकी बाइक गिर गई। छात्र को लहूलुहान करने के बाद जब हमलावर वहां से जाने के लिए बाइक उठाने लगे तो उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इस पर दोनों कुछ दूर तक बाइक को धक्का लगाकर दौड़े। आगे जाकर बाइक स्टार्ट हुई तब फरार हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed