फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shyam singh became nsui uttarakhand president.

श्याम सिंह चौहान बने NSUI के प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 31 Mar 2015 10:14 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Mar 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
shyam singh became nsui uttarakhand president.

हल्द्वानी में सोमवार को हुए चुनाव में श्याम सिंह चौहान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। मतगणना के नतीजे मंगलवार सुबह चार बजे घोषित किए गए।

विज्ञापन


श्याम सिहं चौहान चकराता के रहने वाले हैं और वह देहरादून के डीएवी में भी एनएसयूआई से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। इससे पहले एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार रात स्वराज आश्रम के सामने जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष ने बेइमानी का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया।
विज्ञापन


भीड़ में हंगामा करने के लिए एक युवक ने दो हवाई फायर कर दिए। पुलिस ने अराजक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, लेकिन फायरिंग करने वाला पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए मटरगली स्वराज भवन में दिन में मतदान के बाद शाम को मतगणना चल रही थी। मतगणना के बाद पता चला कि 390 वोट पड़े हैं, लेकिन 10 मत कम पाए गए और जिलाध्यक्ष की जीत-हार की घोषणा हो गई।


एक पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रत्याशी लाल सिंह पवार जीत रहे थे, लेकिन उनके 10 वोट गायब कर दिए गए। इसी बात को लेकर उनके समर्थक बौखला गए। भीड़ में शामिल लोगों ने पर्यवेक्षकों पर आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना की मांग की। दोबारा मतगणना नहीं होने पर कुछ लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पथराव कर दिया।

मौके पर कार्यकर्ता मोहम्मद खलील, रोबिन उर्फ अजय त्यागी सहित कई लोग घायल हो गए। भीड़ में किसी ने दो हवाई फायर कर दिए। इसके बाद माहौल खराब हो गया।

पुलिस ने फायरिंग करने वाले का कुमाऊं स्टेशन रोड पर पीछा किया, लेकिन असलहाधारी मौके से भाग निकला। पुलिस ने बवाल को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। धक्का-मुक्की के दौरान बनभूलपुरा थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल की घड़ी गायब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed