{"_id":"5b004c5d4f1c1b894c8b5d97","slug":"shyam-jaju-in-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने बदरीनाथ में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने बदरीनाथ में टेका मत्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
Updated Sat, 19 May 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
श्याम जाजू
- फोटो : file photo
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने शनिवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। श्याम जाजू सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ की पूजा में प्रतिभाग किया। उन्होंने कुछ देर तक बदरीनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को भी निहारा। इसके बाद वह सुबह सवा ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बदरीनाथ और हेमकुंड की चोटियों पर बर्फबारी
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश-बर्फबारी से धामों में ठंड बढ़ गई है। इन दिनों बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है।
विज्ञापन