फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shree Jhandaji Mela-Route-diverted

श्री झंडाजी मेला: डायवर्ट रहेंगे रूट, प्लान देखकर घर से निकलें

Tue, 14 Mar 2023 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shree Jhandaji Mela-Route-diverted
श्री झंडाजी मेला के तहत मंगलवार को नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। यह परिक्रमा विभिन्न मार्गों और बाजारों से होते हुए जाएगी। इसके लिए पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्ट किए हैं।
विज्ञापन

परिक्रमा में शामिल वाहनों के मार्गों पर पहुंचने पर रूट डायवर्ट होंगे। परिक्रमा के गुजरने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि मार्ग पर यातायात संचालन के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन


---

यह रहेगा परिक्रमा का रूट

श्री दरबार साहिब, सहारनपुर चौक, कांवली रोड, एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, बिंदाल कट, घंटाघर, पलटन बाजार, लक्खीबाग, सहारनपुर चौक, बांबे बाग, समाधि स्थल।

-----

यह है डायवर्जन प्लान

- नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुंचने पर कांवली रोड से चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। बल्लीवाला चौक से आने वाले यातायात को बल्लूपुर-जीएमएस रोड और लक्ष्मण चौक की ओर से आने वाले यातायात को पार्क रोड की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सहारनपुर चौक से कोई भी वाहन कांवली रोड और झंडा साहिब की ओर नहीं भेजा जाएगा।

- परिक्रमा में शामिल काफिले का पिछला हिस्सा कांवली रोड से खुड़बुड़ा मोहल्ले में प्रवेश करने पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

- परिक्रमा का अगला हिस्सा बिंदाल रोटरी पहुंचने पर बल्लूपुर, किशननगर, बिंदाल की ओर से आने वाला यातायात बिंदाल कट से चौकी के सामने से कैंट होते हुए दिलाराम की ओर से घंटाघर या अपने गंतव्य को जाएगा।

- दर्शन लाल चौक से बल्लूपुर जाने वाले वाहन घंटाघर से रॉन्ग साइड होते हुए बिंदाल कट से बल्लूपुर की ओर भेजे जाएंगे।

- ओरिएंट से चकराता रोड की ओर जाने वाला यातायात घंटाघर से रॉन्ग साइड से होते हुए बल्लूपुर जाएगा।

- प्रभात कट और टैगोर विला वाले कट बंद कर दिए जाएंगे।

- परिक्रमा बिंदाल से घंटाघर की ओर रॉन्ग साइड से जाएगी।

- परिक्रमा में शामिल वाहनों के काफिले का पिछला हिस्सा पलटन बाजार में प्रवेश करने के बाद सभी जगह यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।

- नगर परिक्रमा के श्री दरबार साहिब से चलने पर और दर्शनी गेट पहुंचने से पहले गऊघाट पर स्थित कट को खोला जाएगा और रेलवे गेट से सहारनपुर रोड की ओर जाने वाले यातायात को गऊघाट कट पर रोक-रोककर चलाया जाएगा।


- परिक्रमा का पिछला हिस्सा गऊघाट कट पार करने पर यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।

- नगर परिक्रमा का अगला हिस्सा मातावाला बाग पहुंचने से पहले निरंजनपुर मंडी से लालपुल की ओर आने वाले यातायात को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा और लालपुल से मातावाला बाग की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed