फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shortage of inspectors in uttarakhand police

इंस्पेक्टरों का टोटा, दारोगाओं की भरमार

Thu, 19 Jun 2014 05:01 PM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Jun 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
shortage of inspectors in uttarakhand police

उत्तराखंड में इंस्पेक्टरों का टोटा है, जबकि दारोगाओं की भरमार होने वाली है। जल्द ही एक इंस्पेक्टर के अधीन 15 दारोगा होंगे, जबकि मानक सिर्फ चार का है।

विज्ञापन


दारोगाओं को प्रमोशन न मिलने से यह स्थिति बनी है। दारोगाओं के 74 पद घटाकर इंस्पेक्टर में जोड़ने का शासनादेश निरस्त हो चुका है, जबकि निरीक्षकों के नए पद सृजित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में साइबर क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। खासतौर से राजधानी दून में पिछले साल के मुकाबले इस साल आईटी एक्ट में दोगुना मुकदमे दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमों की जांच पर मारामारी

shortage of inspectors in uttarakhand police

उत्तराखंड में अभी इंस्पेक्टरों के 117 पद सृजित हैं, इनके सापेक्ष 818 दारोगा हैं। ऐसे में आईटी एक्ट के मुकदमों की जांच पर मारामारी रहती है।

2011 में तत्कालीन डीजीपी जेएस पांडेय ने निरीक्षकों के पद बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, जिसमें दारोगा के 74 पद कम कर उन्हें इंस्पेक्टर के पदों में जोड़ने की योजना थी।

शासन से भी इसकी अनुमति मिल गई थी। लेकिन मामला कोर्ट में जाते ही शासन बैकफुट पर आ गया।

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कार्यकाल में 2012 में यह शासनादेश निरस्त कर दिया गया। इसके बाद से फिर कोई प्रस्ताव नहीं बना है।

जुलाई में होगी रैंकर प्रमोशन परीक्षा

shortage of inspectors in uttarakhand police

हाल में ही 339 उप निरीक्षकों की सीधी भर्ती और 280 रैंकर को प्रमोशन देने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए जुलाई में परीक्षा प्रस्तावित है।

इसके बाद दारोगाओं की संख्या 1500 पहुंच जाएगी, जबकि निरीक्षक 117 ही रहेंगे। दूसरी ओर, इंस्पेक्टरों की सीधी भर्ती की व्यवस्था नहीं है।

प्रमोशन के आधार पर ही उप निरीक्षक को निरीक्षक बनाया जाएगा। पिछले साल 16 दारोगाओं को प्रोन्नति दी गई थी। जबकि निरीक्षक के कार्यों के पर्यवेक्षण करने वाले पीपीएस अधिकारियों के 135 पद है।

थानों में सीनियर-जूनियर विवाद

shortage of inspectors in uttarakhand police

थानों में भी सीनियर और जूनियर के मसले पर दारोगाओं में काफी जंग होती है।

सीनियर दारोगा अधीनस्थ रहे सिपाही के दारोगा बन एसओ बन जाने या ट्रेनिंग पाने वाले दारोगा के नीचे काम करने में हिचकिचाहट समझते हैं।

प्रदेश में इंस्पेक्टरों के इतने ही पद सृजित हैं, उसी हिसाब से प्रमोशन दिए जाते हैं। हालांकि अब 26 के करीब थाने और चौकियां अपग्रेड करने का प्रस्ताव है। इसे मंजूरी मिलने के बाद नियतन बढ़ने की उम्मीद हैं। इंटेलीजेंस में जरूर इस साल इंस्पेक्टरों के खाली पदों पर प्रमोशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सिविल पुलिस में इंस्‍पेक्टर के ज्यादा पद खाली नहीं है।
- बीएस सिद्धू, डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed