फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shortage of drinking water

यहां करीब सप्ताह भर से पानी के लिए जूझ रहे लोग

Wed, 23 Apr 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Apr 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
shortage of drinking water

देहरादून में कौलागढ़ के प्रेमपुर माफी में सीवर लाइन डालने के दौरान छूटी एक गली के लोग पानी के लिए भी मोहताज हो गए हैं।

विज्ञापन


पानी के लिए तरसना पड़ रहा
सीवर लाइन बिछाने के दौरान सप्लाई लाइन टूटने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि अपने स्तर पर बिछाई सीवर लाइन विभाग गली के पास बनाए सीवर चेंबर से नहीं जोड़ने दे रहा है।

उनके मुताबिक सप्लाई लाइन के ऊपर ही सीवर चेंबर बना दिया गया है। सीवर लाइन शुरू होने के बाद अगर पानी की लाइन टूटी तो लोगों के घर सीवर मिला पानी जाएगा।

सप्ताहभर से नहीं पानी
क्षेत्रवासी शकुंतला देवी ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते सप्ताह भर से दूर दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुजुर्गों को भी परेशानी
क्षेत्रवासी सरबबई ने कहा कि पहले ही सीवर लाइन नहीं दी जा रही है। उस पर पानी और रोड की भी परेशानी। रास्ता खराब होने से बुजुर्ग ठीक से चल भी नहीं पा रहे। हर तरह से दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13वें वित्त आयोग के तहत सीवर लाइन डाली जा रही है। कहां, कौन सी गली छूटी है, यह मौके पर जाकर ही पता लगेगा। क्या वजह है यह भी देखना होगा। जिन्हें दिक्कत है वो ठेकेदार से बात न कर एक एप्लीकेशन के साथ सीधे मेरे कार्यालय आएं। इसके बाद ही समस्या का हल निकाला जा सकता है।
- एससी पंत, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed