फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shops built in the parking lot of commercial buildings

व्यावसायिक भवनों की पार्किंग में भी बना डाली दुकानें, एमडीडीए की ओर से किए जा रहे सर्वे में उजागर हुई करतूत

Tue, 06 Sep 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shops built in the parking lot of commercial buildings
राजधानी में तमाम ऐसे व्यावसायिक भवन स्वामी हैं, जिन्होंने पार्किंग की जगह न सिर्फ दुकानें बना डालीं, वरन दुकानों का आवंटन कर दिया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के आदेश पर एमडीडीए अधिकारियों, इंजीनियरों की ओर से किए जा रहे सर्वे में व्यावसायिक भवन स्वामियों की करतूत उजागर होने के बाद अब ऐसे भवन स्वामियों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

उधर, प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि ऐसे तमाम भवन स्वामियों को चिह्नित करने के साथ ही उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। राजधानी और आसपास के इलाकों में हजारों की संख्या में ऐसे छोटे बड़े व्यावसायिक भवन हैं, जिनका एमडीडीए में मानचित्र स्वीकृत कराते समय पार्किंग की व्यवस्था तो की गई, लेकिन व्यावसायिक भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद पार्किंग की जगह का भी व्यावसायिक उपयोग करने के साथ ही उसका भी आवंटन कर दिया।
विज्ञापन

भवन स्वामियों की करतूत के चलते वाहन स्वामियों को गाड़ियां पार्किंग के बजाय बाहर खड़ी करनी पड़ रही, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। अब प्राधिकरण उपाध्यक्ष सोनिका के आदेश पर ऐसे तमाम दोनों को चिह्नित किया जा रहा, जिन्होंने पार्किंग में दुकानें बना डाली। एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एससीएस राणा का कहना है कि ऐसे सभी व्यावसायिक भवनों की जोनवार सूची तलब की गई है। विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान ऐसे कई भवनों को भी चिह्नित किया गया है, जिसमें पार्किंग की जगह व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ऐसे भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed