फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shop godown caught fire.

दुकान-गोदाम में आग से लाखों का सामान स्वाहा

Wed, 25 Mar 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 25 Mar 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
shop godown caught fire.

हरिद्वार श्यामपुर के लालढांग गांव में किराना की दुकान-गोदाम में आग से लाखों का सामान खाक हो गया।

विज्ञापन


अग्निशमन कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है।

किराना कारोबारी विश्वास गौड़ अपनी दुकान-गोदाम के ऊपर ही रहते हैं। मंगलवार की सुबह उनके पड़ोसी ने देखा की दुकान से धुंआ निकल रहा था। उसने किराना कारोबारी को जगाकर इसकी सूचना दी। किराना कारोबारी एवं उसका परिवार तुरंत घर से बाहर निकल आया। साथ ही दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई।
विज्ञापन


इस पर मायापुर स्टेशन से सीएफओ मधुसुदन शर्मा दमकल वाहन लेकर पहुंच गए। आग की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सिडकुल-मायापुर स्टेशन से तीन दमकल वाहन और बुला लिए। एसओ श्यामपुर अनुज सिंह भी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गोदाम एवं दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण विधायक यतीश्वरानंद ने घटना की जानकारी डीएम एससी सेमवाल को दी। इसके बाद डीएम ने भी मौका मुआयना किया। सीएफओ ने बताया कि आग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

पानी लाने को लगाई दौड़
आग बुझाने में दमकलकर्मियों को दो किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ी। सीएफओ के अनुसार दो किलोमीटर की दूरी पर लगे ट्यूबवेल से ही पानी लिया गया।

...तो जान पर बन आती
पड़ोसी ने यदि आग की जानकारी नहीं दी होती तो दुकान स्वामी की जान पर भी बन सकती थी। कारण कि दुकान के ऊपर ही उनका घर है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह के अनुसार घरेलू सामान भी नुकसान हुआ है, लेकिन काफी हद तक सामान निकाल लिया गया था।


अग्निशमन केंद्र की मांग उठायी
विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने डीएम से मांग उठायी है कि लालढांग क्षेत्र शहर से 40 किमी की दूरी पर है। अधिक दूरी होने के चलते अगिभनशमन के वाहन देरी से पहुंच पाते हैं। इतने समय में पूरा सामान तबाह हो जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से क्षेत्र में अगिभनशमन वाहन खड़े करने एवं सेंटर बनाने की मांग उठायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed