{"_id":"69e4e3065167df7974060b56","slug":"shooting-of-garhwali-film-baimi-shankh-completed-dehradun-news-c-53-1-sri1002-122001-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गढ़वाली फिल्म बैमि शंख की शूटिंग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गढ़वाली फिल्म बैमि शंख की शूटिंग पूरी
Sun, 19 Apr 2026 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। भागीरथी कला संगम के अबैनर तले बन रही गढ़वाली फिल्म बैमि शंख की शूटिंग खंडाह तथा श्रीनगर के आसपास की गई। इस दौरान कई मार्मिक दृश्य शूट किए गए। फिल्म के निर्देशक मदन गड़ोई ने कहा की रविवार को फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। जल्द फिल्म यू-टयूब पर रिलीज होगी। फिल्म के मुख्य दृश्यों में धर्मेंद्र, शशि बिष्ट, संजय कोठारी, रवि पुरी, आशीष भट्ट, रजत और नैना रॉय ने अपनी भूमिका निभाई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
फोटो
गढ़वाल वॉक्स ने रानीहाट में आयोजित की विरासत पदयात्रा
श्रीनगर। विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाल वॉक्स की ओर से रानीहाट, कीर्तिनगर में विरासत पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में लगभग 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें सेंट थेरेसा स्कूल के छात्र-छात्राएं आदि शामिल रहे। उन्होंने प्राचीन मां राजराजेश्वरी मंदिर की वास्तुकला, उसकी आयु और स्थापत्य कला का अवलोकन किया। साथ ही रानीहाट के इतिहास और गढ़वाल के प्राचीन राजाओं से इसके संबंधों पर भी चर्चा हुई। संचालन पंकज नैथानी ने किया। इतिहासकार कमल रावत ने प्रतिभागियों को रानीहाट और गढ़वाल के इतिहास से अवगत कराया। गढ़वाल वॉक्स के संस्थापक प्रिंस गिरी ने कहा कि विरासत पदयात्रा हर विद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा होनी चाहिए ताकि छात्र जो हमारी अगली पीढ़ी हैं अपनी धरोहर को समझें और जानें। इस मौके पर सागर ममगाईं, जयकृष्ण पैन्यूली, सतीश बलूनी, अंकित उछोली, शिवांक नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद