फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shooting of first Jaunsari film 'Mere Gaon Ki Baat' begins

Dehradun News: पहली जौनसारी फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ की शूटिंग शुरू

Tue, 02 Apr 2024 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shooting of first Jaunsari film 'Mere Gaon Ki Baat' begins
साहिया। पहली जौनसारी फीचर फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का मुहूर्त वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय रतन सिंह जौनसारी की जयंती पर फटियो गांव में किया गया। सोमवार को मुहूर्त कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि आईआरएस रतन रावत ने कहा कि जौनसार बावर की लोक संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा विश्व विख्यात है। इसको फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित करना सराहनीय प्रयास है। संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान ने कहा कि यह पहली जौनसारी फिल्म है, जो जौनसार बावर में फिल्माई जाएगी। भारतीय तटरक्षक बल के सेवानिवृत्त अपर महानिदेशक कृपाराम जोशी ने कहा है कि जौनसार बावर की परंपरा को देश और विदेश तक पहुंचाने में फिल्म कारगर साबित होगी। फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी ने कहा है कि फिल्म को देखकर दर्शक जौनसार बावर संस्कृति को समझ पाएंगे। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अभिनव चौहान, प्रियंका, श्रीचंद शर्मा आदि शामिल हैं। इस मौके पर डॉ. अमर सिंह राय, भारत चौहान, हरीश नेगी, अभिषेक मैंदोला, सीताराम चौहान, अज्जू तोमर, अतर शाह, बच्चन राणा, सीताराम शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed