श्मशान में चिता से युवक को उठा ले गई पुलिस, फिर सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगजीतपुर गांव में एक युवक की अचानक मौत हो गई। युवक को अंतिम क्रिया के लिए श्मशान घाट में चिता पर लेटाया गया। लेकिन पुलिस उसे वहां से उठाकर ले गई। इसके बाद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।
पुलिस ने खुलासा किया जिस युवक के शव को कनखल पुलिस ने चिता से कब्जे में लिया था उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। शुक्रवार को कनखल पुलिस ने एक युवक की संदिग्ध मौत होने की सूचना पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने शव को चिता से कब्जे में ले लिया था।
युवक के माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी
गांव जगजीतपुर के रहने वाले मनोज उर्फ डालू (30) पुत्र चंद्रपाल का शव शुक्रवार को लक्सर मार्ग पर बने गुरु राम राय स्कूल के पीछे एक धर्मस्थल के पास मिला था तब परिचित ही उसके शव को घर पहुंचा आए थे।
शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे ही थे कि पूर्व प्रधान श्याम सुंदर ने पुलिस को सूचना दे दी युवक की संदिग्ध मौत होने पर उसका दाह संस्कार किया जा रहा है। तब पुलिस ने पाया था कि शरीर पर किसी तरह का निशान नहीं था।
थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। युवक के माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। वह अपने रिश्तेदारों के पास रहता था।