फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shocking news for uttarakhand bjp workers

BJP कार्यकर्ताओं में होगी ये क्वालिटी, तभी मिलेगी पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 29 Oct 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
shocking news for uttarakhand bjp workers

आप भाजपा के बहुत पुराने कार्यकर्ता भले ही हों, लेकिन यदि आपमें अगर ये क्वालिटी नहीं होगी, तो आपको पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने फरमान जारी किया है कि अगर कार्यकर्ता में तकनीकी दक्षता नहीं है, तो यह कमी आपको अहम विभाग और प्रकल्पों की जिम्मेदारी से दूर कर सकती है।
विज्ञापन


हालांकि घोषित तौर पर यह पैमाना तय नहीं हैं, लेकिन भाजपा नए विभाग और प्रकल्पों के लिए पदाधिकारियों को चुनते वक्त इस बात पर खास ध्यान दे रही है। यही कारण है कि अभी तक एक भी विभाग और प्रकल्प का प्रमुख नहीं चुना जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में मोदी-शाह के युग में विभाग और प्रकल्प पर सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है। यह बीते जमाने की बात हो गई, जबकि विभाग और प्रकल्प सिर्फ पदाधिकारियों के एडजस्टमेंट का जरिया भर होते थे।

अब भाजपा का हाईकमान विभिन्न विभाग और प्रकल्पों के जरिये संगठन की मजबूती का खाका खींच रहा है। दो दिनी उत्तराखंड प्रवास के दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह को विभाग और प्रकल्पों के काम में खोट नजर आया था।

shocking news for uttarakhand bjp workers

ये ही वजह विभाग और प्रकल्पों के भंग होने का आधार बनी। भाजपा जल्द से जल्द विभाग और प्रकल्प में प्रमुखों की नियुक्ति करना चाहती है, लेकिन उसकी स्मार्ट चेहरों की तलाश पूरी नहीं हो पा रही है। पार्टी युवा और तजुर्बेकार कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाकर इस काम को करना चाहती है। उर्जावान होने के अलावा दावेदार के तकनीकी तौर पर दक्ष होने को सबसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

ये है विभाग और प्रकल्पों में अंतर
संगठनात्मक तौर पर विभागों की स्थायी और प्रकल्पों की अस्थायी प्रवृत्ति मानी गई है। राज्य में भाजपा के 19 विभाग है, जिनका वजूद स्थायी रखा गया है। यानी वे लगातार चलते रहेंगे। इसके विपरीत, खास उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रकल्प रखे गए हैं। इन्हें प्रोजेक्ट कहा जा सकता है, जिन्हें उद्देश्य पूरा होते ही खत्म कर दिया जाता है। भाजपा के राज्य में 10 प्रकल्प हैं।

पार्टी लगातार नए विचारों के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी के कामकाज में दिन-ब-दिन सोशल मीडिया हो या फिर अन्य तकनीकी माध्यम, सबकी उपयोगिता बढ़ रही है। हम पदाधिकारियों का चयन करते वक्त तकनीकी दक्षता के पहलु पर खास ध्यान दे रहे हैं।
अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed