फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shilgur Maharaj's Dev Palki reached Badripur of Vikasnagar

Dehradun News: विकासनगर के बद्रीपुर पहुंची शिलगुर महाराज की देव पालकी

Fri, 12 Jul 2024 05:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Shilgur Maharaj's Dev Palki reached Badripur of Vikasnagar
मलेथा गांव से शिलगुर महाराज की देव पालकी एक रात के प्रवास पर बृहस्पतिवार को विकासनगर स्थित बद्रीपुर पहुंची। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया। देव दर्शन कर परिवार की सुख-शांति भी मांगी।
विज्ञापन


करीब 30 साल पहले बद्रीपुर निवासी विजय सिंह ने अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, यश और कीर्ति की कामना देवता से की थी। मनोकामना पूरी होने पर देवता को एक रात के प्रवास पर अपने घर पर लाने की इच्छा जताई थी। बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र चकराता के मलेथा गांव से करीब 90 किलोमीटर दूरी तय कर देव पालकी विकासनगर स्थित बद्रीपुर पहुंची। फेडूलानी, पजिटीलानी, सहिया, कालसी, विकासनगर और हरबर्टपुर आदि जगहों पर पालकी पर पुष्प वर्षा की गई। शुक्रवार की सुबह देव पालकी अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर देव पुजारी कुंवर दत्त, बजीर संतन सिंह, भंडारी प्रताप सिंह, जगत सिंह नेगी, जयपाल सिंह, सुजान नेगी, सुखराम, जवाहर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed