फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shiksha mitra on hunger strike dehradun

सहायक अध्यापक प्राथमिक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आज भूख हड़ताल पर शिक्षा मित्र

Fri, 30 Nov 2018 11:21 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
shiksha mitra on hunger strike dehradun
ध्ारना - फोटो : अमर उजाला

इग्नू की ओर से दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षित, टीईटी और सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्र आज भूख हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन

 

आरोप लगाया पिछले कई महीनों से वह प्रदेश सरकार से सहायक अध्यापक प्राथमिक के पदों पर नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं, बावजूद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इससे शिक्षा मित्रों में रोष है। चेतावनी दी जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष खजान सिंह चौहान ने बताया कि तकरीबन 200 शिक्षा मित्र एक साल से सहायक अध्यापक प्राथमिक के पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। पूर्व में भी डीएलएड और टीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों को नियमितिकरण का लाभ दिया जा चुका है। लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। जब तक शिक्षामित्रों की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वह कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश संरक्षक प्यार सिंह, महामंत्री संदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह चौहान, नीलम सोराडी, सतेंद्र कुमार, दीपक राठौर, नवबहार सैनी, कुंदन सिंह, पुष्पा राणा, संजय भट्ट, विजेंद्र, भरत भूषण, कृपाल सिंह, योगिता रावत, दर्शनी राणा, मीरा नौटियाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिक्षामित्रों की न्यायोचित मांग के लिए समर्थन दिया। कहा कि शिक्षा मित्रों की मांग जायज है। शिक्षा मित्र क्रांतिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह राणा ने भी धरना स्थल पहुंचकर प्रशिक्षित शिक्षामित्र महासंघ के प्रदर्शन को समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed