फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sher singh bhai tell him innocent

'मेरा भाई बेकसूर, नहीं की फूलन की हत्या'

Fri, 15 Aug 2014 02:41 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 15 Aug 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
sher singh bhai tell him innocent

सांसद फूलन देवी की हत्या में शेर सिंह राणा को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से परिजन हताश हैं। उसके छोटे भाई विक्रम राणा ने कहा कि शेर सिंह बेकसूर है। उसने फूलन देवी की हत्या नहीं की है।

विज्ञापन


विक्रम ने कहा कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले के खिलाफ वे हाईकोर्ट जाएंगे।

25 जुलाई 2001 को सांसद फूलन देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में रुड़की बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चली। कोर्ट ने शेर सिंह राणा को दोषी करार दिया था, जबकि दस आरोपियों को बरी कर दिया था। बृहस्पतिवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने शेर सिंह राणा को उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले से सदमें में शेर स‌िंह की मां

sher singh bhai tell him innocent

शेर सिंह का परिवार कोर्ट के इस फैसले से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि शेर सिंह ने सांसद फूलन देवी की हत्या नहीं की है। उसके भाई विक्रम राणा का कहना है कि घटना के समय बताया गया था कि तीन नकाबपोश लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है।

जिस ऑटो से बदमाशों के भागने की बात कही गई थी, उस ऑटो चालक ने उसके भाई को पहचानने से इंकार किया था। केस के सभी आरोपी बरी हो चुके हैं, फिर उसके भाई को बरी क्यों नहीं किया गया।

वह कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि हाईकोर्ट से उन्हें जरूर न्याय मिलेगा।

उधर, शेर सिंह राणा की मां सत्यवती राणा बेटे को उम्रकैद सजा मिलने से सदमे हैं। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उनका बेटा बेकसूर है।

गैंगस्टर के खिलाफ भी जाएंगे हाईकोर्ट

sher singh bhai tell him innocent

शेर सिंह राणा के भाई विक्रम ने बताया है कि वह रुड़की पुलिस के खिलाफ भी हाईकोर्ट में जाएंगे। उन्होंने बताया कि शेर सिंह राणा पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाई थी।

लेकिन गैंगस्टर में जिन मामलों को आधार बनाया गया था, उसमें उसका भाई बरी हो चुका है। इसलिए गैंगस्टर उसके भाई पर नहीं बनती है। गैंगस्टर हटवाने के लिए वह हाईकोर्ट नैनीताल जाने की तैयारी कर रहे हैं।

राणा की सजा से निराश हुए साथी
फूलन देवी हत्याकांड में बरी हो चुके राजवीर सिंह निवासी बिजोपुरा शेर सिंह राणा को सजा सुनाए जाने पर निराश है। उसका कहना है कि राणा के परिवार से उसे पूरी हमदर्दी है। उसे उम्मीद थी कि शेर सिंह राणा भी इस मामले में बरी हो जाएगा, लेकिन कोर्ट ने उसे सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed