फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sheela dixit in mussoorie.

आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण: शीला दीक्षित

Fri, 25 Sep 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी Updated Fri, 25 Sep 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
sheela dixit in mussoorie.

निजी दौरे पर मसूरी पहुंचीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जातिगत आरक्षण पर विरोध प्रकट किया।

विज्ञापन


उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत करते हुआ कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को गरीबों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि उनको गरीबी रेखा से ऊपर लाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके राज में महंगाई सर चढ़कर बोल रही है।

गुरुवार सुबह लाइब्रेरी स्थित होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने लोगों को सपने दिखा सत्ता तो हासिल कर ली है, मगर दोनों पार्टियों का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। कहा कि इसके उलट कांग्रेस जो कहती है वह करती है।
विज्ञापन


शीला ने केजरीवाल को कोसते हुए कहा कि वह जमीन पर काम कम और विज्ञापन पर ज्यादा काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने हाल ही में करोड़ों खर्च कर दिए। कहा कि दिल्ली की सड़कें बदहाल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री ने अच्छे दिनों का नारा देकर जनता के साथ छल किया है। भाजपा किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। शीला दीक्षित ने बिहार चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल का राजनीतिक सफर करीब एक दशक का है और अभी उन्हें और काम करने दिया जाए। शीला ने मसूरी की हसीन वादियों की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed