{"_id":"5a85590d4f1c1b4d588b8a6b","slug":"shaurya-dobhal-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे पहुंचे दून, छात्रों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे पहुंचे दून, छात्रों से की बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Feb 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
shaurya dobhal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सुपुत्र और इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शौर्य डोभाल देहरादून पहुंचे और छात्र-छात्राओं से बात की।
विज्ञापन
शौर्य गुरुवार को दून विश्विद्यालय और ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं के बीच संवाद करने पहुंचे। शौर्य ने इंडिया विजन विषय पर बातचीत की। उन्होंने सेफ एंड सिक्योर इंडिया, आत्मनिर्भर कैसे बनें, संपन्न भारत पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार नियोक्ता नहीं है। हमें ही आत्मनिर्भर बनने की पहल करनी होगी। इसके लिए नई सोच, ऊर्जा के साथ रास्ते तलाशने होंगे।
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी की तैयारी के बारे में शौर्य डोभाल ने काफी घुमाफिराकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सवाल ये है पहले करना क्या है? वहां तक पहुंचेंगे कैसे? ये दूसरी बात है। उन्होंने कहा वो भाजपा की विचारधारा के साथ काम कर रहे हैं। पार्टी जो जिम्मेदारी दे रही है उसे कर रहे हैं।
विज्ञापन