{"_id":"59a25c324f1c1bdb7a8b456d","slug":"share-photo-from-whatsapp-and-ear-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर शेयर करेंगे ऐसी फोटो तो हो जाएंगे मालामाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर शेयर करेंगे ऐसी फोटो तो हो जाएंगे मालामाल...
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सोशल मीडिया और यात्रियों को मददगार बनाने का फैसला किया है।
अब बस चलाते समय कोई ड्राइवर मोबाइल पर बात करता है और कोई यात्री उसकी फोटो खींचकर रोडवेज अधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेज देता है तो ड्राइवर पर हजारों का जुर्माना लगेगा और फोटो खींचने वाले यात्री को नगद इनाम मिलेगा।
महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, जिन अधिकारियों के पास व्हाट्सएप नहीं है जैन ने उन्हें जल्द अपने मोबाइल में ये सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos
अब यात्री ही रोकेंगे हादसे
Whatsapp
परिवहन निगम में कई बार शिकायत आती है कि चालक बस चलाते हुए मोबाइल पर बात करते हैं। इससे हादसे का खतरा रहता है। इसके मद्देनजर रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों को ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने में मददगार बनाने का फैसला किया है।
महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के जारी आदेश में कहा कि कोई चालक बस चलाते हुए मोबाइल पर बात करता है और उसकी फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से मंडल या डिपो के अधिकारी तक पहुंचती है तो संबंधित चालक पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। इसमें से एक हजार का इनाम फोटो खींचकर भेजने वाले यात्री को दिया जाएगा और बाकी बचा हुआ चार हजार का जुर्माना परिवहन निगम खाते में जमा होगा।
यह आदेश सभी आरएम और एआरएम को भेजा गया है। महाप्रबंधक दीपक जैन के अनुसार सभी बसों में एआरएम आदि अधिकारियों का नंबर लिखा होता है। करीब सभी अधिकारियों के पास व्हाट्सएप की सुविधा भी है, जिनके के पास नहीं है, उन्हें तत्काल सेवा शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है।